फलोदी जिले मै नगर निकाय एवं नगरपालिका का चुनाव शान्ति तरिके से समपन्न

नगरीय निकाय आम चुनाव
नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न
नगर परिषद फलौदी में 86.37 प्रतिशत व बाप में 88.66 प्रतिशत मतदान,कुल मतदान 86.79 प्रतिशत
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
फलौदी,11 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले में नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हुआ। फलौदी व बाप के कुल 60 वार्डों में मतदान कराया गया। मतदान के लिए कुल 44308 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 38456 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 86.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
निकायवार 6 बजे मतदान प्रतिशत के अनुसार नगर परिषद फलौदी में कुल 36141 मतदाताओं में से 31215 मतदाताओं ने मतदान किया तथा मतदान 86.37 प्रतिशत रहा। नगर पालिका बाप में 8167 मतदाताओं में से 7241 मतदाताओं ने मतदान किया और मतदान 88.66 प्रतिशत रहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभावी निगरानी
मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह तथा जिला पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने नगरीय क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया, व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर तैनात मतदान दलों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
मतदान के दौरान मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया। जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी गई।
लोकतंत्र के महापर्व में आमजन ने उत्साह के साथ निभाई जिम्मेदारी:-
जिले के नगरीय क्षेत्र में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। इस दौरान लोकतंत्र के महापर्व में प्रथम मतदाताओं के साथ बुजुर्ग,महिला, दिव्यांजन एवं किन्नर मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। नगरीय क्षेत्र फलौदी में राजकीय उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय व पंचायत समिति फलौदी में आदर्श मतदान केंद्र के रूप में तैयार किया गया। नगर पालिका बाप को भी आदर्श मतदान केंद्र के रूप में तैयार किया गया। मतदान केंद्रों पर नव मतदाताओं का तिलक व मिठाई के साथ स्वागत किया गया
वन्दे भारत न्युज रिर्पोटर शामलाल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







