ऑनलाइन ठगी के शिकार फरियादी के ₹2,59,429/- कराए वापस, शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, मात्र 2 दिनों में वापस मिली ठगी की पूरी राशि

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना मोतीनगर पुलिस एवं सागर साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई एवं तकनीकी समन्वय के माध्यम से ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड के एक मामले में फरियादी की ठगी गई ₹2,59,429/- (दो लाख उनसठ हजार चार सौ उनतीस रुपये) की संपूर्ण राशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस की तत्परता के चलते शिकायत प्राप्त होने के महज 2 दिनों के भीतर राशि वापस कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।
दिनांक 08 सितंबर 2026 को फरियादी देवाशीष गंगोपाध्याय निवासी मोतीनगर, सागर के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात जालसाजों द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी कर कुल ₹2,59,429/- की राशि अवैध रूप से निकाल ली गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही फरियादी द्वारा तत्काल एक्सिस बैंक कस्टमर केयर से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कराया गया तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका Acknowledgment No.
22109260042647 है। शिकायत प्राप्त होते ही थाना मोतीनगर के थाना प्रभारी/पुलिस लॉगिन आईडी के माध्यम से मामले को तत्काल संज्ञान में लिया गया।
सागर साइबर सेल एवं थाना मोतीनगर पुलिस टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से लेन-देन की जानकारी का परीक्षण करते हुए संबंधित वित्तीय संस्थानों एवं मर्चेंट से तत्काल संपर्क किया गया। पुलिस टीम द्वारा Amazon Pay India Private Limited सहित संबंधित संस्थानों के साथ त्वरित समन्वय कर संदिग्ध लेन-देन को रोकने एवं राशि को सुरक्षित कराने के प्रयास किए गए।पुलिस के त्वरित हस्तक्षेप एवं एक्सिस बैंक तथा अमेजन पे हेल्पडेस्क के सहयोग से संबंधित ट्रांजैक्शन को निरस्त कराने की कार्रवाई की गई तथा फरियादी की संपूर्ण ठगी गई राशि ₹2,59,429/- का रिफंड सुनिश्चित कराया गया।
सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी (Cyber Fraud) होने पर घबराएं नहीं और बिना देरी किए तत्काल कार्रवाई करें। ठगी होने की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें अथवा 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें।इसके अतिरिक्त अपने नजदीकी थाना अथवा साइबर सेल में भी सूचना दें।
साइबर फ्रॉड की सूचना जितनी जल्दी पुलिस तक पहुंचेगी, ठगी गई राशि को होल्ड/फ्रीज कराकर वापस कराने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







