*बल्लारपूर से दुखद खबर: बसपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवविलास झंडू वर्मा का निधन*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*बल्लारपूर, चंद्रपुर:* बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए एक अपूरणीय क्षति की खबर सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र बल्लारपूर ७२ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बीवीएफ (B.V.F) संयोजक माननीय श्री शिवविलासजी झंडू वर्मा का आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को दोपहर 12.00 बजे दीर्घ बीमारी के चलते दुखद निधन हो गया।
उनके निधन की खबर से पूरे बल्लारपूर विधानसभा क्षेत्र सहित बसपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।
श्री शिवविलास वर्मा बसपा के एक निष्ठावान और जमीनी स्तर के कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। बीवीएफ संयोजक के रूप में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में संगठन को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके सरल स्वभाव और सभी को साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति के कारण वे कार्यकर्ताओं में बेहद लोकप्रिय थे।
*अंत्ययात्रा कल निकलेगी*
परिवार और पार्टी की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा और अंत्यविधी कल दिनांक 13 सितंबर 2026 को दोपहर 1.00 बजे उनके निवास स्थान से निकलेगी।
*निवास स्थान का पता:* बेघर वस्ती, संत चावरा बी.एड कॉलेज के पीछे, माउंट ITI के पास, बामणी, बल्लारपूर।
सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों से अनुरोध है कि वे अंतिम दर्शन के लिए उपस्थित रहें और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
बसपा परिवार की ओर से दिवंगत श्री शिवविलासजी वर्मा को 💐 *भावपूर्ण श्रद्धांजली* 💐
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र से होकर बहने वाली मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के…
पूरी खबर पढ़ें →
जीतीपुर गांव में लिटिल फ्लावर स्कूल की बस अचानक पेड़ से टकराई, हादसे से मचा हड़कंप। सूचना मिलते…
पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट* चंद्रपुर के प्राचीन…
पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट* चंद्रपुर के प्राचीन…
पूरी खबर पढ़ें →
दिन में ट्यूबवेलों की रेकी और रात में चोरी का खेल, सेंटरों कार, बाइक, रेहड़े और भारी मात्रा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।