Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Garhwa

मंदिर निर्माण की खुदाई में मिला पुराना लॉकर, प्रशासन की मौजूदगी में खुलेगा

13 Sep 2026, 07:38 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

रमना। थाना क्षेत्र के शिवाला मंदिर के नव निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को खुदाई में एक पुराना लॉकर मिलने से इलाके में कौतूहल का माहौल बन गया। लॉकर मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।FB IMG 1789231681276बताया गया कि कुछ लोग लॉकर को एनएच किनारे रामगढ़ टोला स्थित एक महुआ पेड़ के नीचे ले गए और उसे खोलने का प्रयास किया। लॉकर के अंदर पुराने सिक्के, सोना-चांदी अथवा अन्य कीमती सामान होने की तरह-तरह की चर्चाएं ग्रामीणों के बीच होने लगीं। हालांकि, लॉकर के अंदर वास्तव में क्या है, इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।FB IMG 1789231677692

लॉकर मिलने की सूचना पर रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लॉकर को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार लॉकर को खोला जाएगा। इसके बाद लॉकर के अंदर से प्राप्त वस्तुओं की जांच एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति लॉकर या उसमें मौजूद सामान पर अपना दावा करता है, तो उसके दावे की जांच वैध दस्तावेज एवं वंशावली समेत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

फिलहाल लॉकर को लेकर ग्रामीणों में उत्सुकता बनी हुई है और सभी की नजर प्रशासन द्वारा इसे खोले जाने की प्रक्रिया पर टिकी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa13 Sep

मंदिर निर्माण की खुदाई में मिला पुराना लॉकर, प्रशासन की मौजूदगी में खुलेगा

रमना। थाना क्षेत्र के शिवाला मंदिर के नव निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को खुदाई में एक पुराना…

पूरी खबर पढ़ें →
नागरिको की समस्याओ के निराकरण को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया विभिन्न क्षेत्रों का मैदानी निरिक्षण
Katni12 Sep

नागरिको की समस्याओ के निराकरण को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया विभिन्न क्षेत्रों का मैदानी निरिक्षण

कटनी नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से…

पूरी खबर पढ़ें →
गणेश उत्सव की तैयारी को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया गणेश चौक का स्थल निरीक्षण
Katni12 Sep

गणेश उत्सव की तैयारी को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया गणेश चौक का स्थल निरीक्षण

कटनी आगामी गणेश उत्सव एवं गणेश चौक में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले वार्षिक मेले को दृष्टिगत रखते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक गया, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं विष्णुपद थाना प्रभारी द्वारा विष्णुपद मंदिर एवं मंगलागौरी मंदिर का निरीक्षण
आज साल का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय गया एवं शेरघाटी में किया गया l
Gaya12 Sep

आज साल का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय गया एवं शेरघाटी में किया गया l

आज दिनांक 12.9.26.को साल का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय गया एवं शेरघाटी में किया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!