नई दिल्ली। पलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोमी साहनी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय महामंत्री एवं कुशल संगठनकर्ता आदरणीय श्री सुनील बंसल जी से आत्मीय भेंट की।
इस दौरान विधायक रोमी साहनी ने श्री सुनील बंसल जी के पुनः राष्ट्रीय टीम में सम्मिलित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों सहित पार्टी को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा हुई।
विधायक रोमी साहनी ने श्री बंसल जी के कुशल संगठनात्मक अनुभव, कार्यशैली और समर्पण की सराहना करते हुए उनके नए दायित्व के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि श्री सुनील बंसल जी के अनुभव एवं कुशल नेतृत्व से भाजपा के संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
उनके पुनः राष्ट्रीय टीम में शामिल होने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का संचार हुआ है। इस आत्मीय मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रिपोर्टर — रामनिवास गुप्ता