मुनमुन ढाबा पर बड़ी कार्यवाही, अतिक्रमण ध्वस्त,अतिक्रमण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति – शासकीय भूमि पर किया गया अतिक्रमण बुलडोजर से तोड़ा गया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जिले में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत दिवस सील किए गए मुनमुन ढाबा पर आज प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई।
राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर के माध्यम से तोड़ा गया। जांच के दौरान पाया गया कि मुनमुन ढाबा संचालक द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया गया था।
पूर्व में ढाबे को सील किया गया था, इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर आज बुलडोजर कार्यवाही कर सम्पूर्ण अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। उक्त कार्यवाही में एसडीएम सागर रोहित वर्मा, तहसीलदार राहुल गौड़ सहित राजस्व अमला एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना मोतीनगर क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशों के अनुपालन…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता — नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट, 12 सितंबर 26। जिले में धान की फसल पर…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता- नंदकिशोर सिंह मेरावी , बालाघाट (म.प्र.) बालाघाट 13 सितंबर 26। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय…
पूरी खबर पढ़ें →
नाम रोशन लाल उर्फ भानु फर्रुखाबाद लखीमपुर खीरी से रिपोर्टर कर रहे हैं पत्रकार🎤🎤🎤🎤 नाम राजकुमार बबीता उर्फ…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी , लामता (बालाघाट ) लामता (बालाघाट )। रविवार, 13 सितंबर को लामता…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।