Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

हरियाणा में फिर मंडराया हड़ताल का संकट: नगर पालिका कर्मचारियों का अल्टीमेटम, मंगलवार से ठप हो सकता है काम

13 Sep 2026, 09:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरियाणा में फिर मंडराया हड़ताल का संकट: नगर पालिका कर्मचारियों का अल्टीमेटम, मंगलवार से ठप हो सकता है काम - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के फायर विभाग और नगर निगम सफाई कर्मचारियों की कर्मचारी भवन में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने की।

बैठक में हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मचारियों की मांगों और सरकार के साथ हुए समझौते की समीक्षा की गई। नरेश शास्त्री ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार के साथ सहमति बनने के बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया था।

समझौते के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को निर्धारित समय के अंदर नियमित किया जाएगा और पक्की भर्ती भी की जाएगी। वहीं ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से भर्ती करने की बात कही गई है।

कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं देने पर भी सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान जिन कर्मचारियों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं या जिन्हें निलंबित किया गया है, उन्हें तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाना था।

हालांकि, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के साथ हुए समझौते के बावजूद कुछ कर्मचारियों की अभी तक बहाली नहीं हुई है। इसे लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार से हुए समझौते के बावजूद कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जा रहा। उन्होंने सोमवार तक सभी कर्मचारियों की बहाली का समय दिया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मामले को उठाया जाएगा। यदि सोमवार तक सभी कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया तो मंगलवार से पूरे प्रदेश में दोबारा हड़ताल शुरू करने का फैसला लिया जा सकता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।।
Ranchi13 Sep

गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।।

गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।। रिपोर्टर/राशीद अंसारी रांची। कचहरी रोड स्थित गजराज पूजा महासमिति…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।।
Ranchi13 Sep

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।।

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान द्वारा मुखलिसपुर में स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का पुनरोद्धार की परियोजना का किया गया लोकार्पण
error: Content is protected !!