बंडा प्रकरण में शामिल आरोपी पर बड़ी कार्रवाई, क्रेशर लीज तत्काल प्रभाव से निरस्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने बंडा प्रकरण से जुड़े आरोपी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके पक्ष में स्वीकृत पत्थर क्रशर के उत्खनन पट्टे (खनिज लीज) को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। उल्लेखनीय है कि बंडा तहसील के अंतर्गत ग्राम मसवासी में आरोपी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा के नाम पर पत्थर क्रशर हेतु उत्खनन पट्टा स्वीकृत किया गया था।
जांच में पाया गया कि लीज धारक द्वारा स्वीकृत अनुबंध की समयसीमा का पालन नहीं किया जा रहा था और खनिज नियमों व शर्तों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा था। मामला संज्ञान में आते ही कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और खनिज विभाग व स्थानीय प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए ग्राम मसवासी स्थित उक्त पत्थर क्रशर की लीज को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आदेश जारी किया है, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों और खनिज नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना मोतीनगर क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता — नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट, 12 सितंबर 26। जिले में धान की फसल पर…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता- नंदकिशोर सिंह मेरावी , बालाघाट (म.प्र.) बालाघाट 13 सितंबर 26। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय…
पूरी खबर पढ़ें →
नाम रोशन लाल उर्फ भानु फर्रुखाबाद लखीमपुर खीरी से रिपोर्टर कर रहे हैं पत्रकार🎤🎤🎤🎤 नाम राजकुमार बबीता उर्फ…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी , लामता (बालाघाट ) लामता (बालाघाट )। रविवार, 13 सितंबर को लामता…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।