सेवा संकल्प अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद प्रभारी मंत्री एवं श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक महाजन मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत विकासखंडों में कैंप लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
उन्होंने 'आशीर्वाद का दीया' अभियान के तहत धार्मिक स्थलों, शहीद स्थलों, महापुरुषों के स्मारकों, आंगनबाड़ी केंद्रों, कस्तूरबा विद्यालयों और लाभार्थियों के घरों पर दीप प्रज्ज्वलित कराने के निर्देश दिए। अमृत सरोवरों, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण कराने पर भी जोर दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों में भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं, युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें हेल्दी बेबी प्रतियोगिता, उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान और बच्चों को कॉमिक बुक्स, फल व मिठाई का वितरण कराया जाएगा।
सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियों पर शॉर्ट फिल्म और रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रचारित करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी ग्राम पंचायतों और वार्डों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व…
पूरी खबर पढ़ें →
કપડવંજ: શહેરમાં ગણેશોત્સવની ભક્તિમય ઉજવણીના ભાગરૂપે રત્નાકરમાતા રોડ યુવક મંડળ દ્વારા આયોજિત સાર્વજનિક ગણેશોત્સવ મહોત્સવ અંતર્ગત શ્રીગંગા મહા…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र से होकर बहने वाली मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के…
पूरी खबर पढ़ें →
जीतीपुर गांव में लिटिल फ्लावर स्कूल की बस अचानक पेड़ से टकराई, हादसे से मचा हड़कंप। सूचना मिलते…
पूरी खबर पढ़ें →
दिन में ट्यूबवेलों की रेकी और रात में चोरी का खेल, सेंटरों कार, बाइक, रेहड़े और भारी मात्रा…
पूरी खबर पढ़ें →
भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि पर प्रतिवर्ष श्री गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। श्री गणेश चतुर्थी के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।