जिले के वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक के निलंबन की संस्तुति, भेजा पत्र
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर। दिल्ली में दिव्यांगता का फर्जी सर्टिफेकट मामले में गिरफ्तार दो आरोपितों के साथ दिल्ली पुलिस ने सीएमओ कार्यालय के मलेरिया विभाग में तैनात वरिष्ठ निरीक्षक जय प्रकाश शुक्ल को सह आरोपित बनाया है। इनकी गिरफ्तारी के 24 घंटे बीतने के बाद सीएमओ ने कर्मचारी आचरण नियमावाली का हवाला देते हुए वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक के निलंबन की संस्तुति की है। इसके लिए उन्होंने मलेरिया/वीबीडी कार्यक्रम के अपर निदेशक लखनऊ को पत्र भेजा है। सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी द्वारा यह फर्जीवाड़ा करने का खेल उजागर होते ही कई लोगों की सांस ऊपर-नीचे होने लगी हैं।
प्रभारी सीएमओ डॉ. आरजी सिंह ने मलेरिया/वीबीडी कार्यक्रम के अपर निदेशक को भेजे पत्र में बताया है कि दिल्ली प्रदेश के उत्तरी जिला दिल्ली के मौरिस नगर में दर्ज मुकदमें की सहायक आयुक्त पुलिस, ऑपरेशन की ओर से विवेचना को जा रही है। इसमें आरोपित ललित कुमार व आदित्य के कब्जे से दिव्यागंता का सर्टिफेकेट यूडीआईडी से संबंधित दस्तावेज बरामद हुआ है। जिसमें आरोपित को उस मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। विवेचना के दौरान हुए खुलासा व उसके मोबाइला फोन से प्राप्त अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक जय प्रकाश शुक्ल को सह आरोपिता बनाया गया है। यह कर्मचारी सीएमओ के अधीन कार्यरत हैं। इन्हें दिल्ली पुलिस ने 10 सितंबर को गिरफ्तार किया है। सहायक आयुक्त पुलिस, आपरेशन, उत्तरी दिल्ली की ओर से गिरफ्तार किए कर्मचारी को 24 घंटे से अधिक का समय व्यतीत हो गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत उक्ता कर्मचारी को सीएमओ स्तर से निलंबना
की संस्तुति की जाती है। सीएमओ ने अपर निदेशक से उक्त कर्मचारी के विरुद्ध अपने स्तर से कार्रवाई करने की बात कही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र से होकर बहने वाली मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के…
पूरी खबर पढ़ें →
जीतीपुर गांव में लिटिल फ्लावर स्कूल की बस अचानक पेड़ से टकराई, हादसे से मचा हड़कंप। सूचना मिलते…
पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट* चंद्रपुर के प्राचीन…
पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट* चंद्रपुर के प्राचीन…
पूरी खबर पढ़ें →
दिन में ट्यूबवेलों की रेकी और रात में चोरी का खेल, सेंटरों कार, बाइक, रेहड़े और भारी मात्रा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।