आज सोमवार प्रथम पूज्य गणेश भगवान की स्थापना की जायेगी

भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि पर प्रतिवर्ष श्री गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। श्री गणेश चतुर्थी के साथ ही दस दिन का गणेशोत्सव भी शुरू हो जाता है।
इस बार भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि आज सोमवार 14 सितंबर को मनाई जा रही है, आज ही प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी मूर्ति की स्थापना देशभर में घरों और पूजा पंडालों में की जायेगी। इस बार हरितालिका तीज और श्री गणेश चतुर्थी दोनों ही एक ही दिन सोमवार 14 सितंबर को होने से पर्व का महत्व और भी बढ़ जाता है।
आज सोमवार 14 सितंबर को सूर्य, बुध, शुक्र, ओर गुरू ग्रह के विशेष स्थिति में होने से इस बार गणेश चतुर्थी पर्व पर महासंयोग भी बन रहा है।.जानकारी अनुसार भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि की शुरुआत कल रविवार 13 सितंबर सुबह 07:07 बजे आरंभ हो चुकी है, उदया तिथि को देखते हुए इस बार हरितालिका तीज व्रत पूजन सोमवार 14 सितंबर को किया जा रहा है। सोमवार 14 सितंबर को ही प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति की स्थापना भी होनी है।वैसे तो भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना के लिए किसी खास विशेष मुहूर्त को नहीं देखा जाता है, गणपति बप्पा स्वयं ही विघ्नहर्ता देव हैं, ।
भगवान श्री गणेश जी का प्राकट्य/जन्म भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि दोपहर में माना जाता है, इसलिए श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना दोपहर के समय करना सर्वश्रेष्ठ होता है। हलांकि भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि आज सोमवार 14 सितंबर सुबह 07:05 बजे प्रारंभ हो रही है, ।
प्रथम पूज्य श्री गणेश मूर्ति स्थापना मुहूर्त-: अभिजीत मुहूर्त- सोमवार 14 सितंबर सुबह 11:40 बजे से दोपहर में 12:05 बजे तक, चर मुहूर्त- सोमवार 14 सितंबर दोपहर में 01:35 बजे से दोपहर में 03:05 बजे तक, लाभ मुहूर्त- सोमवार 14 सितंबर दोपहर में 03:05 बजे से दोपहर 04:35 बजे तक, अमृत मुहूर्त- सोमवार 14 सितंबर दोपहर में 04:35 बजे से शाम 06:05 बजे तक, उत्तम मुहूर्त- सोमवार 14 सिंह शाम को 06:14 बजे से रात में 07:45 बजे तक रहेगा।. आज सोमवार 14 सितंबर से दस दिनों तक चलने वाला गणेशोत्सव प्रारंभ हो रहा है और गणेशोत्सव का समापन 25 सितंबर दिन शुक्रवार अनंत चतुर्दशी के दिन श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा।.
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







