संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व प्रभारी यातायात परमहंस द्वारा मुखलिसपुर तिराहा पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया तथा फुटपाथ के किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले एवं अनियमित तरीके से की गई वाहन पार्किंग/वाहन स्टैण्ड को हटवाया गया तत्पश्चात आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी बैठाकर वाहन न चलाने, बिना नम्बर प्लेट के वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, स्कूल वाहनों में निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया । साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अपने परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें