बड़ी खबर | सहारनपुर में ट्यूबवेल चोर गिरोह का भंडाफोड़, शातिर चोर गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में —


**सहारनपुर, 13 सितंबर 2026।** थाना बड़गांव पुलिस ने ट्यूबवेल चोरी की अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी की गई ट्यूबवेल मोटर, मोटर की सापट व बॉडी, सबमर्सिबल मोटर, बिजली के तार और केबल के साथ-साथ चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण और वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार बड़गांव क्षेत्र में ट्यूबवेल चोरी की तीन घटनाओं के संबंध में मुकदमे दर्ज हुए थे। पहली घटना 2 जुलाई 2026 को ग्राम जड़ौदा पांडा निवासी नकली राम शर्मा की ट्यूबवेल से मोटर और तार चोरी होने की थी, दूसरी घटना 10 अगस्त 2026 को ग्राम शिमलाना निवासी कंवरपाल सिंह की ट्यूबवेल से मोटर व तार चोरी होने की और तीसरी घटना 1 सितंबर 2026 को ग्राम भगवानपुर निवासी सतेंद्र सिंह की ट्यूबवेल से मोटर व तार चोरी होने की सामने आई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा घटनाओं का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के माल की बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बड़गांव श्री नरेन्द्र भड़ाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने CCTV कैमरों से मिले सुराग और मुखबिर की सूचना के आधार पर 13 सितंबर को सर्विस रोड बड़गांव से शोएब पुत्र इरफान उर्फ फाना उर्फ ढाई निवासी ग्राम गन्देवड़ा, थाना फतेहपुर, हाल पता ग्राम ढमोला रसूलपुर, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर को गिरफ्तार किया तथा एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ दिन के समय मोटरसाइकिलों से जंगलों में स्थित ट्यूबवेलों की रेकी करते थे और चोरी के लिए उन्हें चिन्हित करते थे, जिसके बाद रात में सेंटरों कार, मोटरसाइकिल और सामान ढोने वाले रेहड़े की मदद से ट्यूबवेलों से मोटर, बिजली के तार एवं अन्य सामान चोरी कर जंगल या सुनसान स्थान पर छिपा देते थे और बाद में मौका देखकर कबाड़ की दुकान पर लाकर सामान को काट-छांटकर बड़े कबाड़ी को बेचने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से 02 सामान ढोने वाले रेहड़े मय मोटरसाइकिल इंजन, 02 मोटरसाइकिल, 01 सेंट्रो कार, 11 मोटर की सापट, 11 मोटर की बॉडी, 05 मोटर बॉडी कवर बिना सापट, 02 ट्यूबवेल मोटर, 01 सबमर्सिबल मोटर, 10 किलो तांबे का तार, 1.5 किलो एल्युमीनियम तार और करीब 320 मीटर बिजली केबल बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले 02 बड़े हथौड़े, 02 सण्डासी, 02 पाने, 04 चाबी के रिंच, 01 प्लास, 01 रेती और गौदाला भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है, जबकि अन्य माल की बरामदगी के आधार पर थाना बड़गांव पर मु0अ0सं0 232/2026 धारा 317(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और चोरी का माल खरीदने वाले बड़े कबाड़ी के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है तथा उनकी भूमिका सामने आने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शोएब के खिलाफ वर्ष 2020 में थाना फतेहपुर में सीएस एक्ट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट समेत मुकदमे दर्ज रहे हैं, जबकि वर्ष 2026 में बड़गांव थाने में दर्ज ट्यूबवेल चोरी एवं संबंधित मुकदमों में भी उसका नाम सामने आया है। कार्रवाई थानाध्यक्ष बड़गांव श्री नरेन्द्र भड़ाना के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संदीप कुमार, उपनिरीक्षक आलोक, उपनिरीक्षक हितेश कुमार, हेड कांस्टेबल 521 अमरदीप, कांस्टेबल 112 हिमांशु कुमार और कांस्टेबल 782 अभिषेक कुमार की पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जबकि बाल अपचारी के संबंध में किशोर न्याय कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
**✍️ विशेष रिपोर्ट: एलिक सिंह**
**📍वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़, सहारनपुर**
**📞 खबर, विज्ञापन, विज्ञप्ति एवं सूचना के लिए संपर्क: 8217554083**
**📢 हमारे Facebook Page को Follow करें और इस बड़ी खबर को ज्यादा से ज्यादा Share करें।**
**🚨 VANDE BHARAT LIVE TV NEWS — खबर वही, जो असर करे।**
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







