Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

महिला वि‌द्यालय डिग्री कॉलेज, सती कुण्ड, कनखल में हिन्दी दिवस का आयोजन

14 Sep 2026, 06:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महिला वि‌द्यालय डिग्री कॉलेज, सती कुण्ड, कनखल में हिन्दी दिवस का आयोजन - HARIDWAR, उत्तराखंड

रुचि ड्रोलिया जिला संवाददाता हरिद्वार
महिला वि‌द्यालय डिग्री कॉलेज, सती कुण्ड, कनखल में हिन्दी दिवस का आयोजन

आज दिनांक 14 सितम्बर 2026 को महिला वि‌द्यालय डिग्री कॉलेज, सती कुण्ड हरि‌द्वार में 11.09.2026 से संचालित हिन्दी सप्ताह का समापन हिन्दी दिवस के आयोजन के साथ हुआ। हिन्दी दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शीशराम मैमोरियल ट्रस्ट के सचिव डॉ अशोक शास्त्री व डॉ वीणा शास्त्री व एम.सी. एस वि‌द्यापीठ की निदेशिका डा० विशाखा कुमार, महावि‌द्यालय की प्राचार्या प्रो० शशी प्रभा, स्ववित्तपोषित विभाग की निदेशिका डॉ अल्पना शर्मा और वाणिज्य संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ मीनाक्षी गुप्ता रहे। डा0 अशोक शास्त्री ने हिन्दी के प्रचार प्रसार में स्वयं को हिन्दी सीखने की इच्छा पर जोर दिया तथा हिन्दी आषा के लेखन कौशल में दक्षता पर जोर दिया। उनके मतानुसार हिन्दी दिवस एक दिन ना होकर 365 दिन मनाया जाना चाहिए। महाविद्यालय की सचिव डॉ वीणा शास्त्री ने हिन्दी भाषा को हमारी अस्मिता की पहचान बतायी है। इसको अक्षुण्ण रखने में हमारा प्रयास अपेक्षित है। महावि‌द्यालय की प्राचार्या प्रो० शशी प्रभा ने हिन्दी को हमारा स्वाभिमान बताते हुए हर विषय को समझने की दक्षता विकसित करने का महत्वपूर्ण कौशल बताया। हिन्दी सीखने पर जोर देते हुए उन्होंने प्रत्येक से स्वयं को हिन्दी सेवा के योग्य बनाने को कहा। हिन्दी विभाग की डॉ प्रेरणा पाण्डेय ने की पहेलियां व हिंदी से संबंधित प्रश्नोत्तरी आयोजित की। हिन्दी सप्ताह के अन्तर्गत 11 सितम्बर से श्रुतिलेख, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुप्रिया अगिनहोत्री व कावेरी प्रथम् स्थान पर नेहा शर्मा व संजना द्वितीय स्थान पर रहे। कविता प्रतियोगिता में भावना लोधी प्रथम, मीनल खान ‌द्वितीय व निशा तृतीय स्थान पर रही। श्रुतिलेख प्रतियोगिता में कशशि शर्मा प्रथम, आरती शर्मा द्वितीय व सुप्रिया अगिनहोत्री तृतीय स्थान पर रही।। इस अवसर पर प्रो० प्रीति आत्रेय, श्रीमती यासमीन अमीर, डॉ राखी सिंह, डा० निभा राठी, सुश्री निशा, सुश्री रीतु रानी श्रीमती अनुराधा शर्मा, श्रीमती शिखा गुप्ता, श्रीमती अनुराधा चौधरी, श्री अंकित गोइल, श्री श्रीकान्त, श्री शुभम लोधा, श्री विनीत कुमार, श्री बिजेंद्र सिंह व श्रीमती सीमा रानी उपस्थित रहे।

प्रो० शशी प्रभा, प्रावार्या

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरिद्वार में 12.08 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई, ₹1,200 की नकदी और एक्टिवा स्कूटी बरामद।
Haridwar14 Sep

हरिद्वार में 12.08 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई, ₹1,200 की नकदी और एक्टिवा स्कूटी बरामद।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रानीपुर पुलिस ने चेकिंग…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News

A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Sep

आजमगढ़ में गाटा संख्या 769 की भूमि पर कथित कब्जे को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत, जांच और कार्रवाई की मांग

आजमगढ़। तहसील बूढ़नपुर क्षेत्र के ग्राम करमहा डींगुरपुर में गाटा संख्या 769, रकबा 0.4530 हेक्टेयर भूमि को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
ગાંધીનગર સાહિત્ય સભાની માસિક બેઠકમાં સાહિત્ય, સર્જન અને પ્રોત્સાહનનો સુંદર સંગમ
Gandhinagar14 Sep

ગાંધીનગર સાહિત્ય સભાની માસિક બેઠકમાં સાહિત્ય, સર્જન અને પ્રોત્સાહનનો સુંદર સંગમ

ગાંધીનગર સાહિત્ય સભા (GSS) દ્વારા તા. 13-09-2026 ના રોજ ભારત માતા મંદિર, સેક્ટર-7 ખાતે માસિક સાહિત્યિક બેઠકનું સુંદર…

पूरी खबर पढ़ें →
कहानी बदलाव की : नरयावली में शिक्षा के क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर
Sagar14 Sep

कहानी बदलाव की : नरयावली में शिक्षा के क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली कभी सामान्य भवन और सीमित संसाधनों के…

पूरी खबर पढ़ें →
निस्वार्थ कदम की पहल से 13 गरीब परिवारों को मिला पक्का आशियाना, सौंपी घर की चाबी
Haridwar14 Sep

निस्वार्थ कदम की पहल से 13 गरीब परिवारों को मिला पक्का आशियाना, सौंपी घर की चाबी

निस्वार्थ कदम की पहल से 13 गरीब परिवारों को मिला पक्का आशियाना, सौंपी घर की चाबी हरिद्वार। निस्वार्थ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!