हरिद्वार में 12.08 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई, ₹1,200 की नकदी और एक्टिवा स्कूटी बरामद।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रानीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12.08 ग्राम अवैध स्मैक, स्मैक बिक्री से प्राप्त ₹1,200 की नकदी, एक मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 36 हजार रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में 13 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने बंदा नंबर-9, सुमननगर तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया।
इसी दौरान सलेमपुर की ओर से आ रही एक्टिवा स्कूटी संख्या UK 08 BJ 1631 को पुलिस ने रोककर चालक मुन्तहिर पुत्र शहीद, निवासी ग्राम गढ़ नंबर-01, पोस्ट मीरपुर, कोतवाली रानीपुर को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.08 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र 44 वर्ष है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त स्मैक रहमतपुर निवासी एक महिला से लेकर आया था और उसे बेचने जा रहा था। आरोपी के अनुसार वह कुछ स्मैक बेच चुका था, जिससे उसे ₹1,200 प्राप्त हुए थे। पुलिस अब पूछताछ में सामने आई महिला की भूमिका की भी जांच कर रही है और उसकी तलाश में सुरागरसी-पतारसी की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 319/2026, धारा 8/21/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी
– 12.08 ग्राम अवैध स्मैक, अनुमानित कीमत ₹36,000
– ₹1,200 नकद
– HMD कंपनी का मोबाइल फोन
– एक्टिवा स्कूटी संख्या UK 08 BJ 1631
आरोपी का आपराधिक इतिहास
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मु0अ0सं0 415/2025, धारा 8/21/60 NDPS Act, थाना रानीपुर में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, उपनिरीक्षक पुनीत दनौसी, उपनिरीक्षक पूजा पाण्डेय, कांस्टेबल महेन्द्र तोमर और कांस्टेबल हरीश राणा शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsफुरकान अंसारी। हरिद्वार। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रानीपुर पुलिस ने चेकिंग…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर । सरसावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करने…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस का बड़ा खुलासा: कथित तौर पर मशीनों और डाई से तैयार किए जा रहे थे 20 रुपये…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआजमगढ़। तहसील बूढ़नपुर क्षेत्र के ग्राम करमहा डींगुरपुर में गाटा संख्या 769, रकबा 0.4530 हेक्टेयर भूमि को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद बस्ती, 11 सितंबर 2026। जनपद में ग्राहक सेवा केन्द्रों (CSP) पर PhonePe / Google Pay की फर्जी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।