Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

सागर शराब कांड: दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान… चार परिवारों को देंगे हर महीने 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

15 Sep 2026, 05:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सागर शराब कांड: दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान… चार परिवारों को देंगे हर महीने 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता - इन्दौर, मध्य प्रदेश

सागर / तेजकुमार जारवाल /
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश के सागर में जहरीली शराब कांड से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने हादसे में प्रभावित चार परिवारों को गोद लेने की घोषणा की है।

इसके साथ ही अन्य कांग्रेसियों से भी मदद की अपील की। आर्थिक सहायता की बड़ी पहल
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे इन चारों परिवारों को हर महीने 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएंगे।

इसके साथ ही इन परिवारों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च भी वे स्वयं वहन करेंगे, ताकि आर्थिक संकट के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो। जहरीली शराब पर दिग्विजय सिंह का वार
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जहरीली शराब की घटना ने कई परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया है।

ऐसे समय में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी अपील की कि वे प्रभावित परिवारों को गोद लेकर उनकी आर्थिक और सामाजिक जिम्मेदारी उठाने के लिए आगे आएं।

दिग्विजय सिंह का कड़ा संदेश, दिग्विजय सिंह के इस ऐलान को सागर जहरीली शराब कांड से प्रभावित परिवारों के प्रति कांग्रेस की और से सहायता और संवेदना प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है, जो कि बीजेपी सरकार को उनका कड़ा संदेश है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

BJP News: मध्यप्रदेश बीजेपी का प्रदेश मीडिया प्रभारी पद खाली… करीब एक महीने से नहीं हो पाई नियुक्ति
Indore15 Sep

BJP News: मध्यप्रदेश बीजेपी का प्रदेश मीडिया प्रभारी पद खाली… करीब एक महीने से नहीं हो पाई नियुक्ति

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश भाजपा में…

पूरी खबर पढ़ें →
BMO की कथित तानासाही के विरोध में पत्रकार संघ ने SDM को सोपा ज्ञापन
Chhatarpur15 Sep

BMO की कथित तानासाही के विरोध में पत्रकार संघ ने SDM को सोपा ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार संघ लवकुशनगर पत्रकार एकता जिंदाबाद BMO की कथित तानाशाही के विरोध में पत्रकार संघ ने…

पूरी खबर पढ़ें →
बालाघाट जिले में जनसुनवाई में सुनी गईं आवेदकों की समस्याएँ 98 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए
Balaghat15 Sep

बालाघाट जिले में जनसुनवाई में सुनी गईं आवेदकों की समस्याएँ 98 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए

जिला संवाददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी , बालाघाट बालाघाट 15 सितम्‍बर 2026। प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली…

पूरी खबर पढ़ें →
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने MP आने से पहले दिया ताकतवर संदेश… मोदी सरकार के फैसलों पर लगाई मुहर
Indore15 Sep

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने MP आने से पहले दिया ताकतवर संदेश… मोदी सरकार के फैसलों पर लगाई मुहर

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ…

पूरी खबर पढ़ें →
नगरपरिषद-नगरपंचायत निवडणूक नियमात मोठा बदल; नामनिर्देशन फेटाळण्याविरुद्ध अपिलाची तरतूद रद्द, मंत्रिमंडळाची अध्यादेशाला मंजुरी
Chandrapur15 Sep

नगरपरिषद-नगरपंचायत निवडणूक नियमात मोठा बदल; नामनिर्देशन फेटाळण्याविरुद्ध अपिलाची तरतूद रद्द, मंत्रिमंडळाची अध्यादेशाला मंजुरी

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: राज्यातील स्थानिक स्वराज्य संस्थांच्या निवडणूक नियमांमध्ये एकवाक्यता आणण्यासाठी नगर विकास विभागाने महत्त्वाचा निर्णय घेतला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!