Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Garhwa

अशोक नगर में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ

15 Sep 2026, 05:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

रांची। गोपाल मोहन गणेश पूजा समिति, गोपाल मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, अशोक नगर रोड नंबर-5, रांची की ओर से पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का सोमवार को भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुजारी शेखर पंडित ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना कराई। पूजा के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का पट खोला गया और आरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।IMG 20260915 WA0050

गणेश महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची की मेयर रोशनी खलखो एवं उप मेयर नीरज कुमार सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

समिति की ओर से इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक एवं भव्य पंडाल तैयार किया गया है, जिसका प्रारूप केदारनाथ धाम की तर्ज पर बनाया गया है। पंडाल में चार भुजा वाले भगवान श्री गणेश को आठ भुजा वाले शिवलिंग (अमरनाथ) में विराजमान स्वरूप में सजाया गया है। प्रतिमा की ऊंचाई करीब सात फीट बताई गई है।IMG 20260915 WA0049

पूजन कार्यक्रम समिति के संस्थापक पंकज कुमार, अध्यक्ष राजू सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, महासचिव अमित मिश्रा, कोषाध्यक्ष विकास चौबे, संगठन मंत्री कुमार अक्षय एवं मीडिया सलाहकार शिव किशोर शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ।

समिति के मीडिया सलाहकार शिव किशोर शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

गोपाल मोहन गणेश पूजा समिति
अशोक नगर, रोड नंबर-05, रांची
हेल्पलाइन: 6207862869

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिंगरौली : गणेश उत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती।
महाकाल मित्र मंडल ने मंदिर परिसर में स्थापित किए गणपति, हरतालिका तीज पर महिलाओं ने भी किया पूजन
Jhabua15 Sep

महाकाल मित्र मंडल ने मंदिर परिसर में स्थापित किए गणपति, हरतालिका तीज पर महिलाओं ने भी किया पूजन

पेटलावद झकनावादा ​विशेष संवाददाता रविराज भाटी ​झकनावदा: स्थानीय महाकाल मित्र मंडल द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhabua15 Sep

महाकाल मित्र मंडल ने मंदिर परिसर में स्थापित किए गणपति, हरतालिका तीज पर महिलाओं ने भी किया पूजन

पेटलावद झकनावादा ​विशेष संवाददाता रविराज भाटी ​झकनावदा: स्थानीय महाकाल मित्र मंडल द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां
Moradabad15 Sep

कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां

कांठ नगर स्थित सैनी धर्मशाला में भगवान श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर 11 दिवसीय गणेश महोत्सव एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
गणपति बप्पा के जयघोष से गूंजा कांठ: भव्य प्रभात फेरी के बाद वैश्य बिश्नोई शिव मंदिर में विधि-विधान से विराजमान हुए श्री गणेश, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
error: Content is protected !!