Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

गया जी के गौरव का नया अध्याय -विष्णुपद धाम के भव्य विकास की ऐतिहासिक पहल–डॉ संतोष कुमार सुमन

16 Sep 2026, 02:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

प्रेस विज्ञप्ति

*गया जी के गौरव का नया अध्याय : विष्णुपद धाम के भव्य विकास की ऐतिहासिक पहल — डॉ. संतोष कुमार सुमन*

पटना | 15 सितंबर 2026

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने गया जी स्थित विश्वप्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर परिसर के समग्र विकास तथा सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना से संबंधित प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किए जाने का स्वागत करते हुए इसे गया और बिहार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि गया जी के माननीय सांसद, हम (से.) के संरक्षक एवं भारत सरकार के माननीय केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री जीतन राम मांझी जी के अथक प्रयासों से विष्णुपद धाम को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल हुई है। विष्णुपद मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए ₹2,520 करोड़ तथा सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना के लिए ₹996.05 करोड़, अर्थात कुल ₹3,516.05 करोड़ की अनुमानित राशि से संबंधित प्रस्ताव मंत्रिपरिषद की स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया गया है।

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि विष्णुपद धाम केवल गया ही नहीं, बल्कि सनातन आस्था और भारतीय सभ्यता की विश्वस्तरीय पहचान है। इस परियोजना के साकार होने से गया जी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को नई भव्यता मिलेगी और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही पर्यटन, रोजगार, स्थानीय व्यापार, सिंचाई तथा क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी व्यापक गति मिलेगी। सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना गया जी के जल प्रबंधन और कृषि क्षेत्र के लिए भी दूरगामी दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ तीर्थस्थलों के आधुनिक विकास का जो कार्य हो रहा है, गया जी का विष्णुपद धाम भी उसी विकास यात्रा का गौरवपूर्ण हिस्सा बनने जा रहा है। इस ऐतिहासिक पहल के लिए उन्होंने गया जी की जनता की ओर से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी तथा विशेष रूप से गया के माननीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना आने वाले समय में गया जी को विश्वस्तरीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान प्रदान करेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की16 Sep

देर रात नगर ऊंटारी पुलिस का सघन एंटी क्राइम चेकिंग

नगर ऊंटारी (गढ़वा)। अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा आगामी विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026की सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों के मद्देनजर प्रेत शिला वेदी स्थल का निरीक्षण किया गया l
सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे सवाल, महीनों पहले दी गई लिखित सूचना पर नहीं लिया गया संज्ञान
Hardoi16 Sep

सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे सवाल, महीनों पहले दी गई लिखित सूचना पर नहीं लिया गया संज्ञान

शटर गिरा होने पर काट दिया विद्युत कनेक्शन! सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे…

पूरी खबर पढ़ें →
*नगर परिषद जैतवारा की पानी टंकी पर ‘ग्राम पंचायत’ लिखे जाने से भड़के लोग सोशल मीडिया पर पूछा- ‘तहसील और अस्पताल के बाद अब नगर परिषद का दर्जा भी छिन गया क्या?*
error: Content is protected !!