प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं – केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडीप योजना – दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं – केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर
धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360
धार, 17 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नई दिल्ली सहित देशभर में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित करने के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से सामाजिक अधिकारिता शिविरों का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा पीएम श्री शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धार में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु शिविर आयोजित किया गया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगीत वन्देमातरम गाया। योजना के तहत 736 पात्र वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, ट्राईसिकल, वैसाखी, कृत्रिम अंग और अन्य आवश्यक सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किये गये। इसके साथ ही, नई दिल्ली के लवकुश रामलीला ग्राउंड (लाल किला) में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार की उपस्थिति में आयोजित मुख्य राष्ट्रव्यापी 'सामाजिक अधिकारिता शिविर' से भी धार का यह कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से सीधे जुड़ा रहा।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक धार श्रीमती नीना वर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत धार श्री सरदारसिंह मेडा, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों से अवगत करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया । दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर, सक्षम एवं सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।
राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं संचालित करना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के लिए सुविधा का माध्यम ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, स्वावलंबन एवं सम्मान के साथ जीवन जीने का आधार भी हैं। उन्होंने हितग्राहियों से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने एवं समाज में प्रेरणा का स्रोत बनने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने इस अवसर पर आज सायं 7 बजे आशीर्वाद का दिया जलने की अपील की ।
कार्यक्रम में विधायक श्रीमती वर्मा ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा, संवेदनशीलता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदान किए गए उपकरणों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गया व भारत माता की जयकारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







