Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ludhiana

लुधियाना में युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

17 Sep 2026, 07:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लुधियाना में युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी - ਲੂਿਧਆਣਾ, पंजाब

लुधियाना में युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

लुधियाना (पंकज कुमार शर्मा)
लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाईवे (NHAI) पर ढंडारी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां बने एक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना सुबह साहनेवाल थाने की पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
शव हार्वेस्टिंग सिस्टम के गड्ढे में होने के कारण उसे निकालने में काफी परेशानी हुई। इसके बाद नगर निगम कर्मचारियों को बुलाया गया और उनकी मदद से शव को निकाला गया। शव बाहर आते ही मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। मृतक की जीभ बाहर निकली हुई थी और पूरा शरीर बुरी तरह से फूल चुका था।
लाश की हालत देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह कम से कम 2 दिन पुरानी है। जीभ का बाहर होना और शव का हाईवे किनारे हार्वेस्टिंग गड्ढे में मिलना हादसे से ज्यादा किसी गहरी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए इस जगह का इस्तेमाल किया है।
शिनाख्त के लिए 72 घंटे का इंतजार फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। साहनेवाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मॉर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह महज एक हादसा है या हत्या की वारदात। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जिले के अन्य थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट्स भी चेक की जा रही हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ सकेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बेगूँ उपजिला चिकित्सालय में 46 यूनिट रक्तदान, 50वीं बार रक्तदान कर ठाकुर लक्की ने पेश की मिसाल
Chittorgarh17 Sep

बेगूँ उपजिला चिकित्सालय में 46 यूनिट रक्तदान, 50वीं बार रक्तदान कर ठाकुर लक्की ने पेश की मिसाल

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूँ। मानवसेवा और जनहित की भावना से राजकीय उपजिला चिकित्सालय बेगूँ में टीम जीवनदाता चित्तौड़गढ़,…

पूरी खबर पढ़ें →
आर.एस. मोर कॉलेज में ‘धनबाद हॉस्पिटैलिटी सेंटर’ का भव्य उद्घाटन युवाओं को मिलेगा 45 दिनों का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण व रोजगार का अवसर
Dhanbad17 Sep

आर.एस. मोर कॉलेज में ‘धनबाद हॉस्पिटैलिटी सेंटर’ का भव्य उद्घाटन युवाओं को मिलेगा 45 दिनों का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण व रोजगार का अवसर

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 17 सितंबर 2026 उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आर.एस. मोर कॉलेज,…

पूरी खबर पढ़ें →
माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो जी अंगारपथरा स्थित एरिया 4 ऑफिस पहुँचे
Dhanbad17 Sep

माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो जी अंगारपथरा स्थित एरिया 4 ऑफिस पहुँचे

आज दिन 17/9/2026 भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर बाघमारा के माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं – केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर
Dhar17 Sep

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं – केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडीप योजना - दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!