Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

प्रयागराज में वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 40 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन सभी को किया गया लाइन हाजिर

18 Sep 2026, 07:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रयागराज में वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 40 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन सभी को किया गया लाइन हाजिर - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

प्रयागराज /उत्तर प्रदेश
प्रयागराज में वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 40 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया है
। 14 सितंबर को हाईकोर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे। पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया की इस कार्रवाई को जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीआईपी कार्यक्रम को लेकर जनपद के अलग-अलग थानों से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें 53 पुलिसकर्मियों को बी टीम में रखा गया था। इन्हें स्टैंडबाई मोड में रखा गया था, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल मौके पर तैनात किया जा सके। थानों से रवानगी, लाइन में आमद भी कराई
सूत्रों के मुताबिक, बी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी के लिए संबंधित थानों से रवानगी कराई थी। इसके बाद पुलिस लाइन में आमद भी दर्ज कराई गई। हालांकि, इसके बाद निर्धारित स्थान पर मौजूद रहने के बजाय कई पुलिसकर्मी वहां से चले गए।

तलाश हुई तो 40 पुलिसकर्मी नहीं मिले
कार्यक्रम के दौरान जब स्टैंडबाई टीम के पुलिसकर्मियों की जरूरत पड़ी और उनकी तलाश की गई तो 53 में से 40 पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं मिले। ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने के बाद मामले की जानकारी अधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद सभी 40 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

दोबारा लापरवाही न हो, इसलिए कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से निर्धारित अवधि में मौके पर मौजूद रहने की अपेक्षा की जाती है। स्टैंडबाई टीम में रखे गए पुलिसकर्मियों की भी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न हो और पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को गंभीरता से निभाएं, इसी उद्देश्य से कार्रवाई की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ क्षेत्र में तेंदुओं के बढ़ते खौफ के बीच प्रशासन-वन विभाग अलर्ट
Moradabad18 Sep

कांठ क्षेत्र में तेंदुओं के बढ़ते खौफ के बीच प्रशासन-वन विभाग अलर्ट

कांठ क्षेत्र में लगातार सामने आ रही तेंदुओं की मौजूदगी और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
विरोध प्रदर्शन व्यापारी भाइयों एवं आम नागरिकों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में…
Pratapgarh18 Sep

विरोध प्रदर्शन व्यापारी भाइयों एवं आम नागरिकों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में…

प्रतापगढ़-व्यापारी भाइयों एवं आम नागरिकों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में... प्रतापगढ़। ₹2,000 से अधिक के UPI लेन-देन…

पूरी खबर पढ़ें →
विश्वकर्मा जयंती पर ‘विश्वकर्मा टूलकिट वितरण योजना’ के तहत जनपद में 400 लाभार्थियों को वितरित किए गए टूलकिट हमीरपर में 350 तथा राठ में 50 लाभार्थियों को मिला ट्रलकिट, युवा उद्यमियो
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं पेयजल, सिंचाई, विद्युत एवं सड़क निर्माण कार्यों की बिंद्वार समीक्षा विलंबित कार्यों पर
सेवा दिवस पर जनपद में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान संपन्न पंचायत भवनों. गौशालाओं. धार्मिक स्थलों, सरोवरों एवं आमजन के घरों में एक साथ प्रज्वलित हुए दीप
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं बैंकर्स की समीक्षा बैठक संपन्न. कम सीडी रेशियो व आवेदनों में पेंडेंसी पर बैंकों को कडी चेतावनी
Hamirpur18 Sep

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं बैंकर्स की समीक्षा बैठक संपन्न. कम सीडी रेशियो व आवेदनों में पेंडेंसी पर बैंकों को कडी चेतावनी

रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 17 सितंबर 2026 *​जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं बैंकर्स…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!