Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा कांठ, धूमधाम से निकली विसर्जन शोभायात्रा

18 Sep 2026, 11:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा कांठ, धूमधाम से निकली विसर्जन शोभायात्रा - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में श्री गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर नगर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ वैश्य बिश्नोई शिव मंदिर मेन मार्केट कांठ से आनंद बिश्नोई ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

IMG 20260918 WA00862
कांठ में श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु।

शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों और डीजे पर बज रहे भक्तिमय गीतों से पूरा वातावरण गणेशमय हो गया। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़े। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा कर पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा वैश्य बिश्नोई शिव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई नील सरोवर धाम पहुंची। इसमें महिलाओं, युवाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ढोल की थाप और भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर उत्साह मनाया। नील सरोवर धाम पहुंचने पर पंडित सुरेंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

IMG 20260918 WA00852
कांठ में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का रामगंगा में विसर्जन करते श्रद्धालु।

इस अवसर पर अनिल कुमार बिश्नोई, मास्टर बृजेंद्र कुमार बिश्नोई, प्रमोद कुमार बिश्नोई, मनोज कुमार बिश्नोई, दीप बिश्नोई, अभय कुमार बिश्नोई, अकुश बिश्नोई, भरत बिश्नोई, साहू पार्थ बिश्नोई, हिमांशु बिश्नोई, आशुतोष बिश्नोई, लक्ष्य बिश्नोई, कुंवरपाल सिंह बिश्नोई, बबलू मराठा, ज्योति मराठा, सबिता बिश्नोई, विनीता बिश्नोई, मोनिका बिश्नोई, आशी बिश्नोई, गुनगुन बिश्नोई, तनू बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री गणेश महोत्सव के सफल आयोजन एवं समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं तथा पुलिस-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विश्वकर्मा जयंती पर ‘विश्वकर्मा टूलकिट वितरण योजना’ के तहत जनपद में 400 लाभार्थियों को वितरित किए गए टूलकिट हमीरपर में 350 तथा राठ में 50 लाभार्थियों को मिला ट्रलकिट, युवा उद्यमियो
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं पेयजल, सिंचाई, विद्युत एवं सड़क निर्माण कार्यों की बिंद्वार समीक्षा विलंबित कार्यों पर
सेवा दिवस पर जनपद में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान संपन्न पंचायत भवनों. गौशालाओं. धार्मिक स्थलों, सरोवरों एवं आमजन के घरों में एक साथ प्रज्वलित हुए दीप
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं बैंकर्स की समीक्षा बैठक संपन्न. कम सीडी रेशियो व आवेदनों में पेंडेंसी पर बैंकों को कडी चेतावनी
Hamirpur18 Sep

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं बैंकर्स की समीक्षा बैठक संपन्न. कम सीडी रेशियो व आवेदनों में पेंडेंसी पर बैंकों को कडी चेतावनी

रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 17 सितंबर 2026 *​जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं बैंकर्स…

पूरी खबर पढ़ें →
🚨कुसमी के बाजारपारा गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बाजारपारा में विराजे गणपति
Balrampur-Ramanujganj18 Sep

🚨कुसमी के बाजारपारा गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बाजारपारा में विराजे गणपति

कुसमी के बाजारपारा गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे प्रतिवर्ष की तरह इस…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!