कानपुर में भाजपा दक्षिण ने मोदी जन्मोत्सव के कार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप, तीनों विधानसभाओं में होंगे नुक्कड़ नाटक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हिमांशु दीक्षित, कानपुर। आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के तहत चल रहे सेवा और जनजागरूकता कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।
जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में यह विशेष निर्णय लिया गया कि कानपुर दक्षिण की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 10-10 प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।
इन आयोजनों के लिए स्थान, समय और तिथि तय कर पार्षदों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संदेश को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित हो रहे सेवा संकल्प कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इन अभियानों से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ प्रत्येक कार्यक्रम को प्रभावी और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण में है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। बैठक में जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अखिलेश वाजपेई, विद्या वर्मा, आरती गौतम, एस.
शर्मा, निक्कू, मनीष मिश्रा, शालू कनौजिया और आलोक यादव समेत कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़* *जिला कारागार से इस वक्त की बड़ी खबर* *जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने जिला कारागार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेजकुमार जारवाल, ज़िला रिपोर्टर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ इंदौर, मध्य प्रदेश/ इंदौर हमेशा से मेहमानों का स्वागत करने…
पूरी खबर पढ़ें →
हिमांशु दीक्षित, कानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक धार देने के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबस्ती पुलिस के विभाग मे 64 नाम ताबदले *प्रस्थान तिथि - 21-09-2026* *आदेश T-56/2025 - बस्ती से सिद्धार्थनगर…
पूरी खबर पढ़ें →
: ग्राम रोजगार सेवकों ने उठाई 30 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग माधोपुर।…
पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर देहात। अकबरपुर में शनिवार को ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन, जनपद कानपुर देहात के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।