डेढ़ वर्ष पुराने प्रकरण में महाराजपुर पुलिस की बड़ी सफलता,लगातार प्रयास,गुजरात के अहमदाबाद से नाबालिग बालिका दस्तयाब

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नाबालिग बालक-बालिकाओं की सुरक्षा एवं उनकी सकुशल दस्तयाबी को सागर पुलिस द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को नाबालिग बच्चों से संबंधित लंबित प्रकरणों में हरसंभव प्रयास करते हुए तकनीकी, वैज्ञानिक एवं मानवीय सूचनाओं का समन्वय कर दस्तयाबी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व दर्ज नाबालिग बालिका से संबंधित प्रकरण में लगातार किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने विभिन्न स्तरों पर पतासाजी करते हुए तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया तथा प्राप्त महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर टीम को गुजरात के अहमदाबाद रवाना किया गया।
थाना महाराजपुर में अपराध क्रमांक 45/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण की घटना दिनांक 22 मार्च 2025 थी।
प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की तलाश एवं सकुशल दस्तयाबी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। समय बीतने के बावजूद पुलिस टीम ने मामले को लंबित मानकर प्रयास बंद नहीं किए।
विभिन्न संभावित स्थानों, संपर्क सूत्रों एवं उपलब्ध जानकारियों के आधार पर लगातार पतासाजी की जाती रही। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशानुसार नाबालिग बच्चों की दस्तयाबी के लिए उपलब्ध सभी संभावित संसाधनों का उपयोग करते हुए प्रकरण की पुनः गहनता से समीक्षा की,पतासाजी के दौरान प्राप्त सूचनाओं एवं तकनीकी-वैज्ञानिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया।
महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद थाना महाराजपुर पुलिस की टीम को गुजरात के अहमदाबाद भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा अहमदाबाद में लगातार प्रयास एवं पतासाजी करते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।
दस्तयाबी के उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए बालिका को आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। लंबे समय से अपनी बेटी की सकुशल वापसी की प्रतीक्षा कर रहे परिजनों ने बालिका के सकुशल दस्तयाब होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना महाराजपुर पुलिस एवं सागर पुलिस का आभार व्यक्त किया तथा पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक अमित थापा, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र ठाकुर एवं आरक्षक कंचन की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। सागर पुलिस द्वारा नाबालिग बच्चों से संबंधित प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि नाबालिग बच्चों की दस्तयाबी के लिए स्थानीय स्तर से लेकर अन्य राज्यों तक उपलब्ध सभी संभावित संसाधनों का उपयोग करते हुए हरसंभव प्रयास किए जाएं। सागर पुलिस द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक संसाधनों के साथ-साथ पुलिस टीमों की मैदानी पतासाजी, सूचना तंत्र एवं अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर ऐसे मामलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
सागर पुलिस का संकल्प नाबालिग बच्चों की सुरक्षा, उनकी सकुशल दस्तयाबी और परिवारों को सुरक्षित अपने बच्चों से मिलाना।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







