हरियाणा में IAC छूट मांगने वाले डेवलपरों के खातों की खुलेगी जांच, आय-व्यय और मुनाफे का होगा स्वतंत्र आकलन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा में लाइसेंसधारी कॉलोनियों और प्रोजेक्टों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर ऑग्मेंटेशन चार्ज (IAC) से छूट का दावा करने वाले डेवलपरों को अब अपने वित्तीय दावों का विस्तृत हिसाब देना पड़ सकता है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने ऐसे मामलों में वित्तीय स्थिति की स्वतंत्र जांच के लिए अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्मों का पैनल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
चाहिए। इसमें राज्य सरकार अथवा राज्य सार्वजनिक उपक्रमों की नीतियों के तहत निजी व्यक्तियों, संस्थाओं और उद्यमियों से संबंधित संपत्तियों के उपयोग की अनुपालना जांच शामिल है।
इसके अलावा पिछले दस वर्षों में कम से कम दो राज्य सरकार के विभागों के साथ पेशेवर रूप से काम करने का अनुभव भी पात्रता शर्तों में रखा गया है। हरियाणा, चंडीगढ़ या दिल्ली में होना चाहिए कार्यालय
पैनल के लिए आवेदन करने वाली फर्म का कार्यालय हरियाणा, चंडीगढ़ अथवा दिल्ली में होना आवश्यक होगा।
विभाग ने इच्छुक फर्मों से निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन आमंत्रित किए हैं। फर्मों को अपनी पेशेवर सेवाओं के लिए प्रस्तावित ऑडिट फीस की दर भी बतानी होगी।
आवेदन सीलबंद लिफाफे में जमा कराने की प्रक्रिया रखी गई है। पहले बनेगा पैनल, फिर जरूरत के अनुसार होगी जांच
विभाग पहले निर्धारित पात्रता मानकों को पूरा करने वाली सीए फर्मों का पैनल तैयार करेगा।
इसके बाद आईएसी से छूट से जुड़े मामलों में आवश्यकता के अनुसार पैनल में शामिल फर्मों से वित्तीय जांच कराई जा सकेगी। इस व्यवस्था के लागू होने पर आईएसी छूट के दावों में डेवलपर की ओर से प्रस्तुत वित्तीय जानकारी का स्वतंत्र पेशेवर परीक्षण संभव होगा।
विभाग के सामने किसी प्रोजेक्ट की आय, खर्च और वास्तविक लाभ की स्थिति को अधिक स्पष्ट वित्तीय आधार पर परखने का विकल्प उपलब्ध रहेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में दबंगई का आरोप! लोहानी सराय में परिवार को घेरने, पथराव और…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: महाराष्ट्र की बिजली आपूर्ति की रीढ़ माने जाने वाले चंद्रपुर सुपर थर्मल पावर स्टेशन…
पूरी खबर पढ़ें →
कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एक बैठक राजस्थानी समाज भवन में संम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: *उमंग दिवस* के अवसर पर सिंगरौली पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…
पूरी खबर पढ़ें →
संवाददाता_राकेश कुमार कन्नौजिया सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” अभियान के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी। कुठला के चर्चित सीएसपी सौदेबाजी कांड में निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।