Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे

22 Sep 2026, 10:56 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana

गगनदीप हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल व भूटान पुलिस की मदद से नेपाल-भूटान बॉर्डर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पेहवा निवासी कर्ण व जशनदीप तथा जींद निवासी आशीष को नेपाल-भूटान बॉर्डर से काबू किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद विदेश भागने की फिराक में थे। पुलिस टीम लगातार आरोपियों का पीछा कर रही थी और नेपाल व भूटान पुलिस से संपर्क कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि पेहवा निवासी गगनदीप हत्याकांड के आरोपी विदेश भागने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों को काबू करने के लिए अपना जाल बिछाया और नेपाल, भूटान तथा पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क किया।
इसके बाद अपराध अन्वेषण शाखा-2 और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों का लगातार पीछा किया। नेपाल व भूटान पुलिस की सहायता से टीम ने कर्ण, जशनदीप निवासी पेहवा और आशीष निवासी जींद को नेपाल-भूटान बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम आरोपियों को लेकर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना
पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को जिला पुलिस की टीम नेपाल-भूटान बॉर्डर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों को लेकर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो चुकी है। वहीं अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने मुख्य आरोपियों को छिपाने, उनका सहयोग करने तथा उन्हें भागने में मदद करने के आरोप में तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और अदालत के आदेशानुसार पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी।
गाड़ी को रास्ता न देने पर हुई थी कहासुनी
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 सितंबर को पुलिस को दिए बयान में गगनदीप सिंह निवासी स्याल कोटी फार्म, कुरुक्षेत्र रोड, पेहवा ने बताया था कि 14 सितंबर 2026 को करीब साढ़े 8 बजे वह अपने दोस्त अभिषेक पेहवा के साथ इनोवा गाड़ी में पेहवा बाजार से घर का जरूरी सामान लेने के लिए निकला था। पेहवा चौक पर उसके ताऊ का लड़का गुरप्रीत सिंह भी उनके साथ गाड़ी में बैठ गया।
गगनदीप के अनुसार जब वह अपनी गाड़ी लेकर पेहवा चौक से बाजार की तरफ जाने लगा तो उसी समय एक गाड़ी नंबर एचआर-41बीबी-8792 उनकी गाड़ी के आगे आ गई और चालक उनकी गाड़ी को कट मारते हुए आगे निकलने का प्रयास करने लगा। आरोप है कि उक्त गाड़ी उनकी गाड़ी को आगे जाने के लिए रास्ता नहीं दे रही थी। इसी दौरान गगनदीप ने गाड़ी रोकने की कोशिश की तो गाड़ी चला रहे कर्ण पंडित ने शीशा खोलकर उसे गाली दी।
इसके बाद गगनदीप अपनी गाड़ी लेकर बाजार की तरफ चला गया। जब वह क्वालिटी होटल के पास पहुंचा तो कर्ण पंडित ने अपनी गाड़ी मोड़कर साइड में खड़ी कर दी। इसके बाद गगनदीप ने भी अपनी गाड़ी कर्ण पंडित की गाड़ी के पास लगा दी। वह कर्ण पंडित से गाली देने का कारण पूछने के लिए गाड़ी से नीचे उतरने लगा। इसी दौरान आरोप है कि कर्ण पंडित ने तलवार से जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया।
तलवार व डंडों से किया हमला
शिकायत के अनुसार कर्ण पंडित ने तलवार से गगनदीप और गुरप्रीत सिंह के सिर पर बार-बार वार किए। वहीं उसके साथी ने भी दोनों पर डंडों से हमला किया। हमले में दोनों घायल हो गए। गगनदीप ने फोन के माध्यम से अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। परिजनों ने गगनदीप और गुरप्रीत सिंह को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार चल रहा था।
गगनदीप की उपचार के दौरान हुई मौत
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। उपचार के दौरान 19 सितंबर 2026 को घायल गगनदीप की मौत हो गई। इसके बाद मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज की। लगातार पीछा करने और विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय के बाद मुख्य आरोपियों को नेपाल-भूटान बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर में दबंगई का आरोप! लोहानी सराय में परिवार को घेरने, पथराव और घर में घुसने की कोशिश से हड़कंप
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

सहारनपुर में दबंगई का आरोप! लोहानी सराय में परिवार को घेरने, पथराव और घर में घुसने की कोशिश से हड़कंप

# 🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में दबंगई का आरोप! लोहानी सराय में परिवार को घेरने, पथराव और…

पूरी खबर पढ़ें →
अल नीनो का साया: चंद्रपुर सुपर ताप बिजली केंद्र (CSTPS) पर जल संकट, महाराष्ट्र में गहरा सकता है बिजली संकट
Chandrapur23 Sep

अल नीनो का साया: चंद्रपुर सुपर ताप बिजली केंद्र (CSTPS) पर जल संकट, महाराष्ट्र में गहरा सकता है बिजली संकट

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: महाराष्ट्र की बिजली आपूर्ति की रीढ़ माने जाने वाले चंद्रपुर सुपर थर्मल पावर स्टेशन…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: *उमंग दिवस* के अवसर पर सिंगरौली पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Singrauli23 Sep

सिंगरौली: *उमंग दिवस* के अवसर पर सिंगरौली पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सिंगरौली: *उमंग दिवस* के अवसर पर सिंगरौली पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

पूरी खबर पढ़ें →
अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह पर चोपन पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार 1 क्विंटल 340 ग्राम गांजा बरामद; ब्रेजा वाहन, मोबाइल और नकदी समेत 62 लाख की बरामदगी
Sonbhadra23 Sep

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह पर चोपन पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार 1 क्विंटल 340 ग्राम गांजा बरामद; ब्रेजा वाहन, मोबाइल और नकदी समेत 62 लाख की बरामदगी

संवाददाता_राकेश कुमार कन्नौजिया सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” अभियान के तहत…

पूरी खबर पढ़ें →
C ,S,P, सहित तीन आरोपीयो के गिरफतारी वारंट निरस्त S,IT,निरिक्षक को नोटिस
Katni23 Sep

C ,S,P, सहित तीन आरोपीयो के गिरफतारी वारंट निरस्त S,IT,निरिक्षक को नोटिस

कटनी। कुठला के चर्चित सीएसपी सौदेबाजी कांड में निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!