प्रतिभा सम्मान समारोह
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्रतिभा सम्मान समारोह
विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन
अवेरी, बैजनाथ, हिमाचल प्रदेश।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवेरी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उनका उत्साहवर्धन करना रहा।
विद्यालय के विद्यार्थी शब्बीर कुमार ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शब्बीर कुमार को कांगड़ा जिले का सर्वश्रेष्ठ एथलीट भी घोषित किया गया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंद्र कुमार, एसएमसी प्रधान श्रीमती रितु देवी तथा कार्यकारिणी सदस्यों ने शब्बीर कुमार और उनके प्रशिक्षक श्री रवीन कुमार को बधाई दी।
स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों की ओर से शब्बीर कुमार का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी शब्बीर कुमार और उनके प्रशिक्षक को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्रीमती अनीता घवाना, श्री मति अंजना शर्मा ओर श्री अमितकुमार कार्यालय प्रबन्धक मदन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ साथ उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिय प्रेरित करते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संतकबीरनगर/में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। शासन ने एक साथ 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर…
पूरी खबर पढ़ें →
अगर आपके नाम या दस्तावेज पर मोबाइल SIM कार्ड जारी है, तो उसे किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रेस विज्ञप्ति बोधगया, 22 सितंबर 2026 आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को बोधगया स्थित श्री जीतन राम मांझी…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार बृजेश पाठक के जनपद भ्रमण एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत विधायक धनघटा…
पूरी खबर पढ़ें →
*पितृपक्ष मेला को लेकर नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिलाधिकारी ने की ब्रीफिंग* गया, 22…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।