पात्र राशन कार्ड धारकों को सितंबर में पूर्व की भांति गेहूं व चीनी तथा अक्टूबर में गेहूं बाजरा व चीनी का किया जाएगा वितरण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पात्र राशन कार्ड धारकों को सितंबर में पूर्व की भांति गेहूं व चीनी तथा अक्टूबर में गेहूं, बाजरा व चीनी का किया जाएगा वितरण।
एएवाई व बीपीएल कार्ड धारकों को सरकार की हिदायतों के अनुसार वितरित होगा गेहूं, बाजरा व चीनी।
तावडू।। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक सीमा शर्मा ने बताया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार माह सितंबर, 2026 में सभी पात्र एएवाई/बीपीएल (ऑनलाइन) राशन कार्ड धारकों को पूर्व की भांति गेहूं एवं चीनी का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि माह अक्टूबर, 2026 में एएवाई कार्ड धारकों को 28 किलोग्राम गेहूं एवं 7 किलोग्राम बाजरा प्रति यूनिट तथा बीपीएल कार्ड धारकों को 4 किलोग्राम गेहूं एवं 1 किलोग्राम बाजरा प्रति यूनिट के साथ 1 किलोग्राम चीनी प्रति यूनिट निर्धारित मात्रा के अनुसार वितरित की जाएगी। इसके अतिरिक्त बाजरा का वितरण अक्टूबर माह में बाजरा की खरीद होने के उपरांत किया जाएगा।
जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता को निर्धारित खाद्यान्न प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई आती है या राशन वितरण को लेकर कोई शिकायत है, तो वह उसके समाधान के लिए जिला कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर 01267-274615 अथवा स्टेट हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 पर संपर्क कर सकता है।
उन्होंने बताया कि नूंह एवं तावडू केंद्रों से संबंधित उपभोक्ता सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, नूंह के दूरभाष नंबर 8930267959 तथा फिरोजपुर झिरका/पुन्हाना/पिनगवां केंद्रों से संबंधित उपभोक्ता सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, फिरोजपुर झिरका के दूरभाष नंबर 9033560000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला नियंत्रक, नूंह कार्यालय के दूरभाष नंबर 8685838585 एवं 8053274040 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने पात्र राशन कार्ड धारकों से अपील की कि वे निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*शिवपुरी मोहनिया चौकी क्षेत्र से पशु तस्करी जोरो पर, पशु चिकित्सक की भूमिका पर भी उठे सवाल* रुपईडीहा-बहराइच।…
पूरी खबर पढ़ें →
चैनपुर/कैमूर। चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बढ़ौना पंचायत के ग्राम डीहभुजैना में वार्ड नंबर 10 के ग्रामीण इन दिनों जलजमाव…
पूरी खबर पढ़ें →
आईटीआई में छात्र सहयोग शिविर का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर भभुआ/कैमूर। जिलाधिकारी एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर , लगभग 09:00 बजे मकनपुर रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsएमसीबी जिले के साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक प्रमोद यादव के द्वारा महौर पारा वार्ड नंबर 5 निवसी…
पूरी खबर पढ़ें →
जेल से जमानत पर आते ही गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे के साथ निकाला जुलूस, मौजूदा सरपंच…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।