घुघली में ‘सेवा सेतु’ का आगाज, विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने जलाया सेवा-संकल्प का दीप

घुघली में ‘सेवा सेतु’ का आगाज, विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने जलाया सेवा-संकल्प का दीप
महराजगंज 22 सितंबर 2026
रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को घुघली विकास खंड सभागार में ‘सेवा सेतु—सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराकर पात्र लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना रहा।
कार्यक्रम से पहले विधायक ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति एवं पात्र लाभार्थियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। विकास, कृषि, पंचायत, मनरेगा, सहकारिता समेत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही मौके पर पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी की गई।
इस मौके पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा सेतु’ सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सुविधाएं मिलने से ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, चेयरमैन संतोष जायसवाल, मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, प्रधान संघ घुघली के संरक्षक प्रधान सिद्धू सिंह, खंड विकास अधिकारी राहुल सागर और मंडल उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भी विधायक के साथ विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम में प्रधान रवि पांडेय, संजय जायसवाल, आदित्य अग्रहरी, प्रधान श्रीकांत कन्नौजिया, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता, सभासद गुड्डू सिंह, राधेश्याम गुप्ता, मान सिंह, एडीओ पंचायत विनय पांडेय, सहकारी निरीक्षक कमलेश कुमार शाही, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अजीत पांडेय, वरिष्ठ सहायक बल्केश्वर सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






