Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ambedkar Nagar

दरगाह नई बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय महिला का शव

23 Sep 2026, 01:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दरगाह नई बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय महिला का शव - AMBEDKAR NAGAR, उत्तर प्रदेश

नवागत प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उ0प्र0 पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद काने आज प्रदेश की विद्युत आपूर्ति की किये समीक्षा

बस्ती मेरी बस्ती सम्पादक चन्द्रप्रकाश शर्मा लखनऊ, 22 सितम्बर 2026। प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उ0प्र0 पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने आज प्रदेश की विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी क्षेत्रों को निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके इसके लिये युद्ध स्तर पर प्रयास किये जाये। जहॉ से भी विद्युत की व्यवस्था हो सके वह की जाये।अध्यक्ष ने यह भी निर्देशित किया कि भविष्य में कोयले की कमी से विद्युत की समस्या न हो इसके लिये वैकल्पिक व्यवस्था की बेहतर योजना बनायी जाये।प्रमुख सचिव ने निर्देशित किया कि आपूर्ति की फीडर वाइज मानीटरिंग की जाये ।उन्होंने बैठक में विद्युत वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट कार्ययोजना के साथ परिणाम देने के निर्देश दिए । उन्होंने नगरीय, तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, फीडर मीटरों के आंकड़ों तथा वितरण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मानकों की जानकारी ली । अध्यक्ष ने कहा कि फीडर स्तर के आंकड़ों का नियमित विश्लेषण करते हुए जहां भी कमियां सामने आएं, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करें।अधिक लाइन हानि वाले फीडरों एवं क्षेत्रों में फीडरवार कार्य योजना बनाकर नियमित कार्रवाई की जाए।अध्यक्ष ने प्रदेश के वितरण निगम के कार्यों की भी आज समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों को देखते हुये अभी से प्रभावी योजना बना ली जाये जिसे उस दौरान सभी को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।उन्हें बताया गया कि निरंतर स्थिति में सुधार के परिणामस्वरूप,21 सितंबर 2026 को सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को दिन में कटौती-मुक्त विद्युत आपूर्ति प्रदान की गई एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी औसतन 18 घंटे 15 मिनट की विद्युत आपूर्ति प्रदान की गई।21 सितंबर 2026 को भी उत्तर प्रदेश 27,048 मेगावाट की विद्युत मांग की आपूर्ति कर देश में दूसरे स्थान पर रहा।वर्तमान समय में पीक आवर्स के दौरान विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश से पावर बैंकिग के माध्यम से औसतन लगभग 2,400 मेगावाट विद्युत प्राप्त की जा रही है।अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि डिस्कॉम स्तर पर सभी प्रबन्ध निदेशक विद्युत आपूर्ति की समीक्षा प्रतिदिन करें। उसकी एक विस्तृत रिपोर्ट लखनऊ भेजें। जिसमें जिलेवार फीडर की जानकारी होगी। ब्रेकडाउन के बारे में पूरी जानकारी दी जायेगी। इसी तरह रोस्टिंग की जानकारी भी फीडर वाइज रहेगी। उन्होंने कहाकि डिस्कॉम स्तर पर कन्ट्रोल रूम में हर दो घण्टे की फीडरवाइज रिपोर्ट मंगाई जाये। जिसमें कभी भी किसी फीडर की जानकारी मंागी जाये तो उपलब्ध हो सके।शक्ति भवन में सम्पन्न इस बैठक में उन्होंने विद्युत आपूर्ति, व्यवस्थागत ढ़ाचे का सुदृढ़ीकरण, बिल वितरण, बिल वसूली, बिजली चोरी रोकने, विद्युत दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियन्त्रण तथा विद्युत कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने आदि मुद्दों पर समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये।अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि इंडीपेन्डेन्ट फीडर के उपभोक्ताओं से विद्युत निगमों के वरिष्ठ अधिकारी सम्पर्क कर विद्युत आपूर्ति का फीड बैक लेते रहें और बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें।बस्ती मेरी बस्ती अखबार अध्यक्ष ने बिजनेस प्लान के कार्यों को समय से पूर्ण कराने हेतु सख्त निर्देश दिये। अध्यक्ष ने कहाकि बिजनेस प्लान में लखनऊ सहित प्रदेश के ऐसे स्थानों के लिये विशेष कार्य योजना बनाई जाये जहाँ विद्युत आपूर्ति को लेकर बार-बार समस्या आ रही है।चन्द्रप्रकाश शर्मा मीडिया शक्ति भवन में हुई आपूर्ति सम्बन्धी इस समीक्षा बैठक में प्रबन्ध निदेशक नितीश कुमार सहित उत्पादन निगम एवं एस.एल.डी.सी. के अधिकारी तथा कारपोरेशन के निदेशक आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।। चन्द्रप्रकाश शर्मा सम्पादक / पत्रकार / मीडिया

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नौरोजाबाद में अतिक्रमण पर कार्रवाई के बाद भी हालात जस के तस! बाजार पूरा में सड़क तक पहुंचीं दुकानें जवाहर वार्ड के पास दुकानों के विस्तार से आवागमन प्रभावित होने की शिकायत, बिजली क
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali18 Oct

ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी*

*ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी* पाली, 16 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!