11वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूह में निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

ग्यारहवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित।
आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, पंचकर्म एवं योग के माध्यम से 793 रोगियों को मिला स्वास्थ्य लाभ।
तावडू। ग्यारहवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. यशबीर गहलावत के मार्गदर्शन में आयुष विभाग, नूंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकोष्ठ हरियाणा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा नूंह नरेंद्र पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी, पंचकर्म एवं योग पद्धति के माध्यम से रोगियों की जांच एवं उपचार किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं। शिविर में मधुमेह एवं रक्तचाप की जांच के साथ-साथ पंचकर्म चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। कुल 793 रोगियों का उपचार किया गया।
शिविर में आयुर्वेद के अनुसार दैनिक दिनचर्या, मौसम के अनुरूप खान-पान तथा घरेलू मसालों के दैनिक उपयोग एवं उनके स्वास्थ्य लाभों के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर आयुर्वेद आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। लोगों को औषधीय पौधों के महत्व एवं उनके उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए पौधे वितरित किए गए।
नरेंद्र पटेल ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद में बताए गए खान-पान एवं दिनचर्या को अपनाना उपयोगी है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करने का आह्वान किया।
योग विशेषज्ञ डॉ. रामावतार शर्मा एवं आयुष योग सहायकों द्वारा शिविर में उपस्थित मरीजों को योगाभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. राशिद द्वारा 35 रोगियों की मधुमेह जांच, 100 रोगियों के रक्तचाप की जांच तथा 27 रोगियों का पंचकर्म पद्धति से उपचार किया गया।
महिला रोगियों को आयुर्वेद के अनुरूप उचित खान-पान एवं एनीमिया से बचाव के संबंध में जानकारी देने के लिए डॉ. अफसाना, एएमओ एवं डॉ. कलसुम, एएमओ द्वारा विशेष जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में नोडल अधिकारी डॉ. मनोज, एएमओ, डॉ. अब्दुल सलाम, यूएमओ, डॉ. नसीम रजा, डॉ. आदित्य गौड़, डॉ. जीनत, डॉ. मोहम्मद अरसद ग्यास, डॉ. कासिम, यूएमओ, डॉ. अरुण शर्मा, होम्योपैथिक विशेषज्ञ, जफर अहमद, जुबेर अहमद, सोयब गोरवाल, मीनाक्षी, राजेश कुमार, नेत्रपाल, देशराज डीईओ सहित आयुष विभाग का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






