Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

गाजीपुर: परिषदीय स्कूलों में फायर सिलेंडर की खरीद एक ही फर्म से क्यों? शिक्षकों में नाराजगी।

23 Sep 2026, 03:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के परिषदीय विद्यालयों में इन दिनों सुरक्षा उपकरणों के नाम पर वसूली और मनमानी का खेल चल रहा है।नाम न छापने की शर्त पर कई प्रधानाध्यापकों ने बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय गाजीपुर की ओर से जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को मीटिंग में मौखिक रूप से आदेशित किया गया है कि विकासखंडो के सभी विद्यालयों में फायर सिलेंडर एक विशेष फर्म से लिये जायेंगे।

जब इसकी जानकारी हुई तो इस बाबत जनपद के कई खंड शिक्षा अधिकारियों से वार्ता की गई तो उनका भी यही कहना था कि "बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय गाजीपुर की ओर से स्पष्ट निर्देश है कि फायर सिलेंडर शनि चौबे की फर्म से ही लिया जाना है।" ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इसमें मोटा कमीशन का खेल चल रहा है?यही नहीं,जिन विद्यालयों में इन्वर्टर-बैटरी के लिये विभाग से पैसा आया है, उन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर भी उसी फर्म से सामान लेने का दबाव बनाया जा रहा है. "जबकि सरकारी नियम स्पष्ट कहता है कि विभाग द्वारा जारी किया गया पैसा विद्यालय के HM / इंचार्ज HM की जिम्मेदारी है और वह अपनी आवश्यकताओं को देखते हुए किसी भी रजिस्टर्ड फर्म से नियमानुसार वस्तुओ को क्रय करने के लिये स्वतंत्र है।

किसी एक विशेष फर्म से ही सामान लेने के लिये बाध्य करना पूरी तरह से नियम विरुद्ध, अनियमितता और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। इस पूरे मामले को लेकर शिक्षकों में भारी आक्रोश है।शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आदेश न मानने पर विद्यालय की जांच कराने तक की धमकी दी जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भवदासिया मंडी में नकली सिगरेट के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार नकली सिगरेट बरामद
Jodhpur23 Sep

भवदासिया मंडी में नकली सिगरेट के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार नकली सिगरेट बरामद

जोधपुर : पुलिस आयुक्त श्री अंशुमान भोमिया के निर्देशन में नकली सिगरेट के कारोबार के खिलाफ चलाए जा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur23 Sep

भाजपा ने राज्य प्रभारियों और सह प्रभारियों की नई नियुक्तियां की है

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने आज 23 सितंबर बुधवार को सभी राज्यों में अपने नए…

पूरी खबर पढ़ें →
पशुओं में फिर मंडराया ”लम्पी स्किन” का खतरा:LUVAS की चेतावनी- समय पर कराएं टीकाकरण, लापरवाही पड़ सकती है भारी
Kurukshetra23 Sep

पशुओं में फिर मंडराया ”लम्पी स्किन” का खतरा:LUVAS की चेतावनी- समय पर कराएं टीकाकरण, लापरवाही पड़ सकती है भारी

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार ने गाय व अन्य गौवंशीय पशुओं में…

पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर शहर कांग्रेस कमिटी अन्य पिछड़ा विभाग द्व्रारा महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू के नाम दिया ज्ञापन
Jodhpur23 Sep

जोधपुर शहर कांग्रेस कमिटी अन्य पिछड़ा विभाग द्व्रारा महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू के नाम दिया ज्ञापन

जोधपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जय हिंद एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!