प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन सेवा के 25 वर्ष बेमिसाल रहे – प्रभारी मंत्री श्री चौहान सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का जिले में भव्य स्वागत

आगर-मालवा, 23 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा यात्रा का बुधवार को जिले में आगमन हुआ। यात्रा ने बरगंडी से आगर-मालवा जिले में प्रवेश किया, जहाँ प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, विधायक श्री मधु गहलोत, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर सर्वश्री प्रेम यादव, गोविंद सिंह बरखेड़ी, सूरज सिंह, यात्रा प्रभारी आयुष कोठारी, भूपेन्द्र दरबार, अंकित अग्रवाल, प्रवेश गुप्ता, आयुष श्रीवास्तव, श्याम सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म स्थान वडनगर से प्रारंभ हुई यह यात्रा 17 सितंबर से पूरे देश में भ्रमण कर रही है।
इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देना तथा प्रधानमंत्री जी के जीवन एवं जनसेवा के कार्यों से अवगत कराना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन सेवा के 25 वर्षों का कार्यकाल बेमिसाल रहा है।
उनके नेतृत्व में आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं से आमजन लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने जिले के नागरिकों से इस यात्रा से अधिक से अधिक जुड़ने का आव्हान किया।
तत्पश्चात प्रभारी मंत्री श्री चौहान ने श्रीकृष्ण गौशाला में गायों के लिए प्रस्तावित अस्पताल का भूमिपूजन किया। यात्रा के साथ गुजरात से आए रीडर श्री योगेन्द्र सिंह ने कहा कि वे अपने परिवार सहित रतलाम से कलश यात्रा लेकर आ रहे हैं, यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में उन्हें अपार सम्मान प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने प्रदेश के निरंतर विकास एवं प्रगति की कामना की। बाइक पर सवार होकर सेवा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी मंत्री श्री चौहान एवं विधायक श्री गहलोत
सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा बरगड़ी से जिले में प्रवेश कर बड़ौद होते हुए आगर पहुंची।
जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, विधायक श्री माधव सिंह मधु गहलोत, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, यात्रा प्रभारी श्री आयुष कोठारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक बाइकरैली के साथ सेवा यात्रा में भाग लिया। कलेक्टर एवं एसपी ने किया यात्रा का स्वागत
सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बरगड़ी से प्रस्थान कर उज्जैन गरोठ हाईवे बड़ोद पर पहुंची।
इस यात्रा में बाइक रैली के साथ बाइक पर सवार प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान का कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं एसपी श्री दिलीप सोनी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
सेवा यात्रा एवं बाईक रैली का जगह-जगह जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा पुष्पा वर्षा कर आत्मीय स्वागत् किया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






