Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये 13 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन, किसान निर्धारित समय पर करायें पंजीयन : खाद्य मंत्री राजपूत

23 Sep 2026, 07:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये 13 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन, किसान निर्धारित समय पर करायें पंजीयन : खाद्य मंत्री राजपूत - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन प्रक्रिया जारी है। अभी तक 13 हजार 508 किसानों ने पंजीयन कराया है।

किसान 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

उन्होंने बताया है कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। प्रदेश में 1100 से अधिक पंजीयन केन्द्र बनाये गये हैं।

पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर और सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर की गई है।पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर की गई है।

प्रति पंजीयन के लिये 50 रूपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज़ एवं किसान के आधार कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाना अनिवार्य होगा।

सिकमी/बटाईदार/कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन सहकारी संस्था ‌द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी। इस श्रेणी के शत-प्रतिशत किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा।

किसान द्वारा समर्थन मूल्य पर विक्रय उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। किसान के आधार लिंक बैंक खाते में भुगतान करने में किसी कारण से समस्या उत्पन्न होने पर किसान ‌द्वारा पंजीयन में उपलब्ध कराये गए बैंक खाते में भुगतान किया जा सकेगा।

किसान पंजीयन के समय किसान को बैंक खाता नंबर और IFSC कोड की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। अक्रियाशील बैंक खाते, संयुक्त बैंक खाते एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम, बैंक खाते पंजीयन में मान्य नहीं होंगे।

पंजीयन व्यवस्था में बेहतर सेवा प्राप्त करने के लिए यह जरूरी होगा कि किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाईल नंबर को लिंक कराकर उसे अपडेट रखें। सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि जिला और तहसील स्तर पर स्थापित आधार पंजीयन केन्द्रों को क्रियाशील रखा जाए जिससे किसान वहां जाकर आसानी से अपना मोबाईल नंबर एवं बायोमेट्रिक अपडेट करा सके।

इस कार्य के लिए पोस्ट ऑफिस में संचालित आधार सुविधा केन्द्र का भी उपयोग किया जा सकता है। आधार नंबर से बैंक खाता लिंक कराने के लिए बैंकों के साथ भी समन्वय आवश्यक होगा।

किसान के आधार लिंक बैंक खाते के सत्यापन के लिये पंजीयन के दौरान ही 1 रूपये का ट्रांजेक्शन मध्यप्रदेश राज्य आपूर्ति निगम द्वारा ई-उपार्जन/जेआईटी पोर्टल के माध्यम से कराया जाएगा। पंजीयन कराने और फसल बेचने के लिए आधार नंबर का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा।

वेरीफिकेशन आधार नंबर से लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से या बायोमेट्रिक डिवाईस से किया जा सकेगा। किसान का पंजीयन केवल उसी स्थिति में हो सकेगा जबकि किसान के भू-अभिलेख के खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा।

भू-अभिलेख और आधार कार्ड में दर्ज नाम में विसंगति होने पर पंजीयन का सत्यापन तहसील कार्यालय से कराया जाएगा। सत्यापन होने की स्थिति में ही उक्त पंजीयन मान्य होगा।

विगत रबी एवं खरीफ के पंजीयन में जिन किसानों के मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं, उन्हें एसएमएस से सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं। गांव में डोडी पिटवाकर ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर पंजीयन सूचना प्रदर्शित कराने तथा समिति/ मंडी स्तर पर बैनर लगवाने के निर्देश भी दिये गये हैं।

किसान पंजीयन की सभी प्रक्रियाएँ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आयुर्वेद दिवस पर कमालपुर लोदी में विविध कार्यक्रम, औषधीय पौधों का रोपण
Ghazipur23 Sep

आयुर्वेद दिवस पर कमालपुर लोदी में विविध कार्यक्रम, औषधीय पौधों का रोपण

गाजीपुर, 23 सितंबर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कमालपुर लोदी में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का किया गया शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल की उपस्थिति में जनपद में हुआआयोजन
रिपोर्टर-अनिरुद्ध उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया निरीक्षण अधूरा निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने एवं दिसंबर 2026 तक संचालनशुरू
Sant Kabir Nagar23 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया निरीक्षण अधूरा निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने एवं दिसंबर 2026 तक संचालनशुरू

संतकबीर नगर/उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार बृजेश पाठक द्वारा धनघटा क्षेत्र के विकासखंड पौली में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
रविवार को भी खुली रहेंगी देशभर की सभी बैंकें, RBI ने दी मंजूरी, 3 दिन की हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला
Chandrapur23 Sep

रविवार को भी खुली रहेंगी देशभर की सभी बैंकें, RBI ने दी मंजूरी, 3 दिन की हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला

वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट बैंक कर्मचारियों की 3 दिन…

पूरी खबर पढ़ें →
बल्लारपुर में बड़ा हादसा: प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, पति ने दर्ज कराई शिकायत
Chandrapur23 Sep

बल्लारपुर में बड़ा हादसा: प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, पति ने दर्ज कराई शिकायत

बल्लारपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए संवाददाता की रिपोर्ट* बल्लारपुर शहर से एक दिल दहला…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या वक्फ बोर्ड बहुबेगम मकबरा की संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों से बेचने का पर्दाफाश, मुतवल्ली की खामोशी पर उठे सवाल*
Ayodhya23 Sep

*अयोध्या वक्फ बोर्ड बहुबेगम मकबरा की संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों से बेचने का पर्दाफाश, मुतवल्ली की खामोशी पर उठे सवाल*

अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में वक्फ बहुबेगम मकबरा की कीमती संपत्ति को फर्जी कागजात तैयार कर बेचने और खरीदने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!