Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

गाजीपुर में 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

25 Sep 2026, 07:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गाजीपुर में 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

गाजीपुर। जनपद में हो रही वर्षा एवं मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी, गाजीपुर के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाज़ीपुर उपासना रानी वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश जनपद गाज़ीपुर के समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर लागू होगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 26 सितंबर को अवकाश रहेगा।

हालांकि, सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। आदेश में संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधनों को इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों तथा प्रधानाध्यापक/प्रबंधकों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भेरूघाट में 6-7 वाहन भिड़े, बस भी चपेट में12 से ज्यादा घायल, आईशर चालक वाहन में फंसा; 30 मिनट की मशक्कत के बाद निकाला, मानपुर अस्पताल में उपचार
SIEL-P और बल रक्षा भारत ने नोएडा के ककराला गांव में UDAAN मल्टी एक्टिविट सेंटर का किया गया उद्घाटन
Bahraich25 Sep

SIEL-P और बल रक्षा भारत ने नोएडा के ककराला गांव में UDAAN मल्टी एक्टिविट सेंटर का किया गया उद्घाटन

*SIEL राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत लाइव न्यूज टीवी चैनल बहराइच उत्तर प्रदेश नोएडा, 2026: में…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहजहांपुर डिपो की बस में महिला यात्री से कथित दुर्व्यवहार, शाहाबाद थाने में पहुंची शिकायत
Hardoi25 Sep

शाहजहांपुर डिपो की बस में महिला यात्री से कथित दुर्व्यवहार, शाहाबाद थाने में पहुंची शिकायत

🔴 महिला सम्मान के दावों के बीच रोडवेज परिचालक पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप शाहजहांपुर डिपो…

पूरी खबर पढ़ें →
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर के नेतृत्व में कंपनी गार्डन, हरदोई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
Hardoi25 Sep

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर के नेतृत्व में कंपनी गार्डन, हरदोई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया सेवा कार्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, वृद्धाश्रम में…

पूरी खबर पढ़ें →
यूसीसी कानून वापस लेने की मांग, मुस्लिम समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच सौंपा ज्ञापन
Agar-Malwa25 Sep

यूसीसी कानून वापस लेने की मांग, मुस्लिम समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच सौंपा ज्ञापन

आगर-मालवा। मध्यप्रदेश में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर शुक्रवार दोपहर मुस्लिम समाज के लोगों ने कलेक्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!