नशे से दूर रहने का संदेश, विद्यार्थियों को बताए पॉक्सो कानून के प्रावधान नलखेड़ा कॉलेज में नालसा डॉन योजना के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नलखेड़ा। सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय, नलखेड़ा में नालसा डॉन (Drug Abuse and Eradication through Legal Services) योजना-2025 एवं पॉक्सो अधिनियम को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष डीएस चौहान के मार्गदर्शन तथा सचिव अश्विनी सिंह के नेतृत्व में हुआ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अश्विनी सिंह ने विद्यार्थियों को नालसा डॉन योजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि योजना का उद्देश्य नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ नशे से प्रभावित लोगों, विशेषकर युवाओं और संवेदनशील वर्गों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य मार्गदर्शन, पुनर्वास और नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता शिविर और वेबिनार के माध्यम से भी नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधान भी सरल भाषा में समझाए।
मोटर व्हीकल एक्ट और नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी
व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड नलखेड़ा नितिन सोनी ने मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों, नि:शुल्क विधिक सहायता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों की जानकारी रखने का आह्वान किया।
शिविर में महाविद्यालय के प्राचार्य जीएल रावल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नकाल आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने कानून एवं विधिक सहायता से जुड़े सवाल पूछे। सचिव अश्विनी सिंह ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsजोधपुर : सिवाची गेट बकरा मंडी में पानी को लेकर जनता परेशान, वाटर बॉक्स के अधिकारी अब तक…
पूरी खबर पढ़ें →
बीकानेर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी स्पेशल यूनिट…
पूरी खबर पढ़ें →
*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम की चादर चोरी के मामले का…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की…
पूरी खबर पढ़ें →
आयोजित UP International Trade Show-2026 के शुभारंभ अवसर पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।