Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र

26 Sep 2026, 12:50 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र - PALI, राजस्थान

आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र

पाली, 25 सितम्बर 2026।
विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल “आंगन मिलन सेवा” के तहत आज पाली जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर जनसहभागिता के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के कुल 1,441 आंगनवाड़ी केंद्रों में से 582 आंगनवाड़ी केंद्रों पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि शेष सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाओं के प्रति सम्मान एवं विश्वास को बढ़ावा देना तथा विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, लाभार्थियों, अभिभावकों, समुदाय के सदस्यों एवं बड़े-बुजुर्गों की सहभागिता रही। समुदाय द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का अभिनंदन किया गया तथा बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं सेवाओं की सराहना की गई।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल विकास, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से संबंधित सेवाओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में उपस्थित समुदाय को जानकारी दी गई। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों एवं सेवाओं में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी केंद्रों की साज-सज्जा, रंगोली, पोषण संदेश, बच्चों एवं लाभार्थियों की सहभागिता सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय के लिए संवाद एवं जागरूकता के प्रभावी मंच के रूप में विकसित करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया गया। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल सेवाएं प्रदान करने का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों, महिलाओं और समुदाय के समग्र विकास के लिए जनसहभागिता का महत्वपूर्ण केंद्र हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेवासियों से आह्वान किया गया कि वे आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़कर बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य एवं विकास से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाने में सहयोग करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजगढ़ में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला आयोजित, अंग्रेजी-गणित शिक्षण को लेकर हुआ मंथन
Chittorgarh26 Sep

राजगढ़ में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला आयोजित, अंग्रेजी-गणित शिक्षण को लेकर हुआ मंथन

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / राजगढ़। संकुल केंद्र राजगढ़ में आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला के द्वितीय…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jodhpur26 Sep

सिवाची गेट बकरा मंडी पर पानी को लेकर जनता परेशान, नही पहुंचे जलदाय विभाग अधिकारी

जोधपुर : सिवाची गेट बकरा मंडी में पानी को लेकर जनता परेशान, वाटर बॉक्स के अधिकारी अब तक…

पूरी खबर पढ़ें →
ए.सी.बी. स्पेशल यूनिट बीकानेर द्वारा विकास अधिकारी को 8 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि सहित किया डिटेन
Bikaner26 Sep

ए.सी.बी. स्पेशल यूनिट बीकानेर द्वारा विकास अधिकारी को 8 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि सहित किया डिटेन

बीकानेर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी स्पेशल यूनिट…

पूरी खबर पढ़ें →
आंगन मिलन सेवा में महिलाओं का सम्मान, गोद भराई व अन्नप्राशन की रस्में
Jhalawar26 Sep

आंगन मिलन सेवा में महिलाओं का सम्मान, गोद भराई व अन्नप्राशन की रस्में

सूमर। कस्बे में शुक्रवार को राजस्थान सरकार के विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*
Kanpur Nagar26 Sep

*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*

*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*…

पूरी खबर पढ़ें →
खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम चादर चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Kheri26 Sep

खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम चादर चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम की चादर चोरी के मामले का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!