खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम चादर चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लखीमपुर खीरी। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम की चादर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की एल्युमिनियम चादरों से भरी चार प्लास्टिक की बोरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में तीन चोरी के आरोपी बताए गए हैं, जबकि एक चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी है।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को पुलिस टीम टिडुई मोड़ निघासन रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन संदिग्धों को प्लास्टिक की बोरियों में भरी मुड़ी हुई एल्युमिनियम चादरों के साथ पकड़ा गया।
पुलिस की पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी जाकिर अली की ओदरहना निघासन रोड स्थित दुकान पर कार्रवाई की गई। पुलिस का दावा है कि दुकान में कबाड़ के ढेर के बीच छिपाकर रखी गई एल्युमिनियम चादरों की एक और बोरी बरामद हुई, जिसके बाद कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित बाल्मिकी निवासी ग्राम कुकरा थाना मैलानी, रामसनेही निवासी ग्राम माड़ी टांडा (अचाकापुर) थाना फूलबेहड़, कौशल किशोर निवासी ग्राम माड़ी टांडा (अचाकापुर) थाना फूलबेहड़ और जाकिर अली निवासी दलालपुरवा थाना कोतवाली सदर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक मामले में मु0अ0सं0 776/2026, धारा 305(a) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भारत सिंह तोमर समेत सात पुलिसकर्मी शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बीकानेर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी स्पेशल यूनिट…
पूरी खबर पढ़ें →
*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की…
पूरी खबर पढ़ें →
आयोजित UP International Trade Show-2026 के शुभारंभ अवसर पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह…
पूरी खबर पढ़ें →
📰 जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे लोग, शासन-प्रशासन कब लेगा संज्ञान? शहर…
पूरी खबर पढ़ें →
आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र पाली, 25 सितम्बर 2026।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।