कांठ में रामलीला मंचन से पूर्व निकाली गई 117वीं श्री महावीर ध्वज शोभायात्रा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ में प्रशासन द्वारा गठित अस्थायी श्री रामलीला मंचन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार देर शाम अनंत चतुर्दशी के अवसर पर नगर में 117वीं श्री महावीर ध्वज शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी पंकज चौहान ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व नगर के मुख्य बाजार स्थित वैश्य बिश्नोई शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
पूजन के बाद श्री महावीर ध्वज के साथ शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कांठ नहर स्थित श्री रामलीला मैदान पहुंची। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। रामलीला मैदान पहुंचने के बाद विधि-विधान से रामलीला रंगमंच पर श्री महावीर ध्वज स्थापित किया गया।
इस अवसर पर अस्थायी श्री रामलीला मंचन समिति के वरिष्ठ सदस्य कुंवर सुरेंद्र सिंह बिश्नोई, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, धीरज बिश्नोई, तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एडवोकेट दीपक बिश्नोई, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता, प्रमोद बिश्नोई, आनंद विश्नोई, अनिल कुमार बिश्नोई, सुधीर विश्नोई, इंद्रजीत सिंह, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, विनोद लम्बरदार, अरुण शर्मा, राजेंद्र सिंह, पिंटू बिश्नोई, मास्टर विजेंद्र बिश्नोई, दानवीर सिंह, अभय बिश्नोई, संजय लम्बरदार, धर्मपाल चौहान सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
चार अक्तूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन
कांठ नगर में इस वर्ष श्री रामलीला के 117वें मंचन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगामी चार अक्तूबर से मुकुट पूजन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए रामलीला मैदान में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बीकानेर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी स्पेशल यूनिट…
पूरी खबर पढ़ें →
*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम की चादर चोरी के मामले का…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की…
पूरी खबर पढ़ें →
आयोजित UP International Trade Show-2026 के शुभारंभ अवसर पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह…
पूरी खबर पढ़ें →
📰 जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे लोग, शासन-प्रशासन कब लेगा संज्ञान? शहर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।