Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

16 माह के नन्हे विलोहित गौतम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड 1 मिनट 4 सेकंड में 8 ग्रहों की पहचान कर रावतभाटा का नाम किया रोशन

26 Sep 2026, 07:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
16 माह के नन्हे विलोहित गौतम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड 1 मिनट 4 सेकंड में 8 ग्रहों की पहचान कर रावतभाटा का नाम किया रोशन - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
रावतभाटा। नन्ही उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रावतभाटा के 16 माह के विलोहित गौतम ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। विलोहित ने महज 1 मिनट 4 सेकंड में सौरमंडल के 8 ग्रहों की पहचान कर अपना नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है।

इतनी कम उम्र में ग्रहों की पहचान कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की उपलब्धि से विलोहित के परिवार के साथ ही
रावतभाटा क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। विलोहित की प्रतिभा और याददाश्त ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। परिवारजनों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर नन्हे विलोहित को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महज 16 माह की उम्र में हासिल की गई यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय बनी है। विलोहित की इस सफलता ने यह साबित किया है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।
विलोहित की प्रशंसा करते हुए चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी एवं विधायक सुरेश धाकड़ ने विलोहित एवं उसके के परिजनों को बधाई दी

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मेगटिया कलां में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 जिलों की मेधाओं और समाज गौरव हस्तियों का हुआ सम्मान
Udaipur26 Sep

मेगटिया कलां में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 जिलों की मेधाओं और समाज गौरव हस्तियों का हुआ सम्मान

# बहुमुखी प्रतिभाओं और प्रबुद्ध जनों के सम्मान से बढ़ता है समाज का गौरव : संत ## मेगटिया…

पूरी खबर पढ़ें →
GSSS छपेडा मे स्वच्छता की सेवा 2026, अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Nuh26 Sep

GSSS छपेडा मे स्वच्छता की सेवा 2026, अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

*GSSS छपेड़ा में "स्वच्छता ही सेवा 2026" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। नूह।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छपेड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!