पुलिस कमिश्नरेट में ₹1.10 करोड़ का वित्तीय विवाद सुलझा, दोनों पक्षों में बनी सहमति
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


🔴 तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | इंदौर
वंदे भारत LIVE TV NEWS
विशेष खबर
पुलिस कमिश्नरेट में 1.10 करोड़ के वित्तीय विवाद का सफल निपटारा, सर्व समाज सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र की सराहनीय पहल
इंदौर। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में आर्थिक लेन-देन से जुड़े एक बड़े विवाद को मध्यस्थता (Mediation) के जरिए सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया है। मामले में मध्यस्थों ने सकारात्मक पहल करते हुए एक डॉक्टर और व्यवसायी के बीच समझौता कराया, जिसके तहत डॉक्टर को ₹1,10,00,000 (एक करोड़ दस लाख रुपये) की राशि के चेक प्राप्त हुए।
इस उल्लेखनीय कार्य के लिए असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर श्री मयंक अवस्थी एवं मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मास्टर ट्रेनर व पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. मोहम्मद शमीम ने मध्यस्थता दल के सदस्य श्री हेमराज वाडिया (एडवोकेट) एवं श्री राजकुमार शेरे को विशेष रूप से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
निःशुल्क मध्यस्थता से सुलझाएं अपने विवाद
कोर्ट-कचहरी के लंबे चक्करों से बचने और आपसी सहमति से विवाद निपटाने के लिए सर्व समाज सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र लगातार प्रयासरत है।
किन विवादों का समाधान संभव है?
व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक लेन-देन एवं वैवाहिक विवाद।
शुल्क: यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाती है।
संपर्क पता: सर्व समाज सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र, मालवा मिल (इंदौर समाचार प्रेस के पास), इंदौर।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsवृहद रोज़गार मेले का आयोजन हुआ स्थगित रुपईडीहाबहराइच । जनपद बहराइच में लगातार चल रही तेज हवाएं एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सेवा संकल्प यात्रा के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी…
पूरी खबर पढ़ें →
*नगर पंचायत रूपईडीहा में सेवा पखवाड़ा के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन* रुपईडीहा बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ई-रिक्शा से पिंडदानियों के लिए लगाए गए विष्णुपद शिविर का किया निरीक्षण...!…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार व चुतर्थ शुक्रवार को आयोजित होगा माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद विशेष जनसुनवाई में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बीना सर्वोदय चौराहे पर एक युवक के वाहन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।