Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पथरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा, डिजिटल साक्ष्यों और लगातार दबिशों से आरोपी तक पहुंची टीम।

27 Sep 2026, 06:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पथरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा, डिजिटल साक्ष्यों और लगातार दबिशों से आरोपी तक पहुंची टीम। - HARIDWAR, उत्तराखंड

फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र में एक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 26 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश निवासी एक युवती ने थाना पथरी में शिकायत देकर कुछ व्यक्तियों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने तथा धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थानाध्यक्ष पथरी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की जांच की। इसके अलावा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर आरोपियों की तलाश की गई।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मुकदमा संख्या: 489/2026
धाराएं: 127(3), 64(2)(ड), 70(2), 319 BNS एवं धारा 05 उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम।

पुलिस टीम:

1. म0उ0नि0 शाहिदा परवीन
2. का0 जयपाल सिंह
3. कां0 जयपाल चौहान।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पुलिस कार्रवाई का विरोध,बेटे की कार से युवक के घायल होने के बाद बीच सड़क पर बैठे पार्षद, पुलिस ने हटाकर कार थाने पहुंचाई
Sagar27 Sep

पुलिस कार्रवाई का विरोध,बेटे की कार से युवक के घायल होने के बाद बीच सड़क पर बैठे पार्षद, पुलिस ने हटाकर कार थाने पहुंचाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बीना सर्वोदय चौराहे पर एक युवक के वाहन…

पूरी खबर पढ़ें →
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: बिजनौर में 7 महीने बाद शादी से मुकरा, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा
Bijnor27 Sep

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: बिजनौर में 7 महीने बाद शादी से मुकरा, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा

बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में 17 साल की किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के…

पूरी खबर पढ़ें →
26 लीटर 280 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार विंढमगंज पुलिस की कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब ले जाते पकड़े गए आरोपी
Sonbhadra27 Sep

26 लीटर 280 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार विंढमगंज पुलिस की कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब ले जाते पकड़े गए आरोपी

विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_थाना विंढमगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार…

पूरी खबर पढ़ें →
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ट्रस्ट उत्तराखंड द्वारा पितरों के नाम एक शाम के अंतर्गत पौधा रोपण कार्यक्रम संपन्न
Haridwar27 Sep

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ट्रस्ट उत्तराखंड द्वारा पितरों के नाम एक शाम के अंतर्गत पौधा रोपण कार्यक्रम संपन्न

उर्मिला अग्रवाल जिला संवाददाता हरिद्वार अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ट्रस्ट उत्तराखंड द्वारा पितरों के नाम एक शाम के अंतर्गत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!