26 लीटर 280 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार विंढमगंज पुलिस की कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब ले जाते पकड़े गए आरोपी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_थाना विंढमगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 26 लीटर 280 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की है।
दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से शराब लेकर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में थाना विंढमगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष विंढमगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि विंढमगंज रेलवे स्टेशन जाने वाले मोड़ के पास कुछ लोग अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे हैं।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 48 बोतल 180 एमएल रॉयल स्टैग, 24 बोतल 375 एमएल रॉयल स्टैग तथा 48 बोतल 180 एमएल स्टर्लिंग रिजर्व बी-7, कुल 26 लीटर 280 एमएल शराब बरामद हुई।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से शराब लेकर जा रहे थे। पूछताछ के बाद उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की गई।
गिरफ्तार आरोपी
मुरारी राम (41) पुत्र लगन राम, निवासी ग्राम संध्या, थाना विशुनपुर, जनपद गढ़वा, झारखंड। सुरेंद्र राम पुत्र ललन राम, निवासी वार्ड नंबर-14, ग्राम संध्या, थाना विशुनपुर, जनपद गढ़वा, झारखंड।
बरामदगी में शामिल शराब: रॉयल स्टैग और स्टर्लिंग रिजर्व बी-7 की कुल 120 बोतलें बरामद की गईं। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना विंढमगंज के उपनिरीक्षक रामधनी सिंह, भूपेंद्र पांडेय, राजसोहनकर और आयुष्मान सिंह शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गरौठा में पत्रकार हुए लामबंद, संयुक्त बैठक में कई अहम मुद्दों पर बनी रणनीति गरौठा। श्री बजरंग धर्मशाला…
पूरी खबर पढ़ें →
गरौठा में पत्रकार हुए लामबंद, संयुक्त बैठक में कई अहम मुद्दों पर बनी रणनीति गरौठा। श्री बजरंग धर्मशाला…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर गाजीपुर से। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करने और दुर्घटना के बाद घायलों…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ गोंडा के थाना उमरी बेगमगंज से एक मामला प्रकाश में आया है जहां…
पूरी खबर पढ़ें →
*रूपईडीहा पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार* *मुखबिर की सूचना पर की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsवृहद रोज़गार मेले का आयोजन हुआ स्थगित रुपईडीहाबहराइच । जनपद बहराइच में लगातार चल रही तेज हवाएं एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।