गरौठा में पत्रकार हुए लामबंद, संयुक्त बैठक में कई अहम मुद्दों पर बनी रणनीति
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गरौठा में पत्रकार हुए लामबंद, संयुक्त बैठक में कई अहम मुद्दों पर बनी रणनीति
गरौठा। श्री बजरंग धर्मशाला गरौठा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एवं नेशनल पत्रकार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की मजबूती तथा आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन की ओर से एक सप्ताह के अंदर क्षेत्र के समस्त पत्रकारों का वेरिफिकेशन कराया जाएगा। इसके लिए पत्रकारों से आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही गई, ताकि संगठन से जुड़े पत्रकारों का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार किया जा सके।
बैठक के दौरान क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उन्हें संबंधित अधिकारियों एवं प्रशासन तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई। पत्रकारों ने कहा कि ग्रामीण एवं क्षेत्रीय पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सामने लाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
आगामी चुनाव को मद्देनजर रखते हुए संगठन की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। पत्रकारों की एकजुटता, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक रूपरेखा तैयार करने पर सहमति बनी।
बैठक में पत्रकारों के प्रति भ्रांतियां फैलाने तथा पत्रकारिता की छवि को प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ संगठनात्मक स्तर पर आवाज उठाने का निर्णय भी लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों की गरिमा और निष्पक्ष पत्रकारिता को बनाए रखने के लिए सभी पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
बैठक में पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। अंत में सभी पत्रकारों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsतेज अंधेड और गड़गड़ाहट के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया बारिश से किसानों के चेहरो पर…
पूरी खबर पढ़ें →
नलखेड़ा/आगर-मालवा। मां बगलामुखी मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को लेकर रविवार को प्रबंध समिति एवं मां…
पूरी खबर पढ़ें →
*रूपईडीहा रेलवे स्टेशन के पास तालाब में डूबने से युवक की मौत* रूपईडीहा, बहराइच। रूपईडीहा रेलवे स्टेशन के…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। खेती में नवाचार और सही तकनीक का उपयोग किसान की आय बढ़ाने में किस तरह मददगार हो…
पूरी खबर पढ़ें →
कुदरा/कैमूर। कुदरा थाना क्षेत्र के पछाहगंज स्थित एनएच-19 पर महिला से हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
कुदरा/कैमूर। कुदरा अंचल कार्यालय में भूमि विवाद से जुड़े मामले में रिश्वत मांगने का आरोप सामने आया है।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।