नगर पंचायत रुपईडीहा में सेवा पखवाड़ा के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*नगर पंचायत रूपईडीहा में सेवा पखवाड़ा के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*
रुपईडीहा बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा कार्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य ने किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे 15 दिवसीय राष्ट्रव्यापी जन कल्याण अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
शिविर में मेडिकल ऑफिसर डॉ. विरेंद्र कुमार ने मरीजों का परीक्षण किया, जबकि नेत्र परीक्षण अधिकारी गौरव तिवारी ने आंखों की जांच की। राम विनायक शुक्ला द्वारा रोगियों को दवाएं वितरित की गईं।
इस अवसर पर चिकित्सकों ने मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने जलभराव न होने देने और साफ-सफाई रखने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. अश्वनी वैश्य, दिनेश अग्रवाल, मनीराम शर्मा, संतोष शुक्ला, मुन्ना श्रीवास्तव, नगर पंचायत के सुपरवाइजर अजय कुमार, अभय पाठक, संतोष वर्मा, किशन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsतेज अंधेड और गड़गड़ाहट के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया बारिश से किसानों के चेहरो पर…
पूरी खबर पढ़ें →
नलखेड़ा/आगर-मालवा। मां बगलामुखी मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को लेकर रविवार को प्रबंध समिति एवं मां…
पूरी खबर पढ़ें →
*रूपईडीहा रेलवे स्टेशन के पास तालाब में डूबने से युवक की मौत* रूपईडीहा, बहराइच। रूपईडीहा रेलवे स्टेशन के…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। खेती में नवाचार और सही तकनीक का उपयोग किसान की आय बढ़ाने में किस तरह मददगार हो…
पूरी खबर पढ़ें →
कुदरा/कैमूर। कुदरा थाना क्षेत्र के पछाहगंज स्थित एनएच-19 पर महिला से हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
कुदरा/कैमूर। कुदरा अंचल कार्यालय में भूमि विवाद से जुड़े मामले में रिश्वत मांगने का आरोप सामने आया है।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।