Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

आपदा मित्रों ने सीखी रोप रेस्क्यू की तकनीक, अस्थायी पुल बनाकर किया अभ्यास सात दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे सत्र के पांचवें दिन हाईराइज बिल्डिंग से रेस्क्यू का भी कराया गया प्रैक्टिकल

27 Sep 2026, 08:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आपदा मित्रों ने सीखी रोप रेस्क्यू की तकनीक, अस्थायी पुल बनाकर किया अभ्यास सात दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे सत्र के पांचवें दिन हाईराइज बिल्डिंग से रेस्क्यू का भी कराया गया प्रैक्टिकल - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। आपदा की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किए जा रहे आपदा मित्रों के सात दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र के पांचवें दिन शनिवार को प्रतिभागियों को रोप रेस्क्यू सहित विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आपदा मित्रों से ग्रुप बनाकर रेस्क्यू तकनीकों का प्रैक्टिकल भी कराया गया।

प्रशिक्षण की शुरुआत सैनिक 1032 अकील खान ने दौड़, शारीरिक व्यायाम, पीटी, परेड एवं योग-सूर्य नमस्कार से कराई। प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम और योग से होने वाले लाभों की जानकारी भी दी गई।

रस्सी से अस्थायी पुल बनाना सीखा

जिला सैनानी होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन आगर-मालवा श्री विक्रम बी. सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में उज्जैन से आए कंपनी कमांडर दिलीप बामनिया ने आपदा मित्रों को रोप और रोप क्लाइम्बिंग की विभिन्न विधियां समझाईं। इसके साथ ही रोप रेस्क्यू की तकनीक बताते हुए रस्सियों की मदद से अस्थायी पुल तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके बाद प्रतिभागियों को समूहों में बांटकर स्वयं अस्थायी पुल बनाने और रोप रेस्क्यू का अभ्यास कराया गया।

हाईराइज बिल्डिंग से रेस्क्यू का अभ्यास

द्वितीय सत्र में उज्जैन से आए प्लाटून कमांडर पुष्पेंद्र त्यागी ने आपदा मित्रों को हाईराइज बिल्डिंग से रोप स्लाइडिंग और रोप रेस्क्यू की तकनीक का प्रशिक्षण दिया। फोल्डिंग स्ट्रेचर की सहायता से आपदा में घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया भी समझाई गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों से समूहवार अभ्यास कराया गया, ताकि आपात स्थिति में वे रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावी ढंग से अंजाम दे सकें।

प्रशिक्षण में कंपनी कमांडर श्रीमती सोलंकी सहित होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन की टीम का सहयोग रहा। प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा मित्रों को आपात परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए व्यावहारिक रूप से दक्ष बनाना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Dausa27 Sep

सिकराय तेज अंधेड़ व गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली

तेज अंधेड और गड़गड़ाहट के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया बारिश से किसानों के चेहरो पर…

पूरी खबर पढ़ें →
मंदिर व्यवस्थाओं पर मंथन, 10 बिंदुओं पर मिले सुझाव हवन कुंड बढ़ाने से लेकर पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था तक उठे मुद्दे; जांच रिपोर्ट आने तक पटवारी मंदिर कार्यों से पृथक
अरहर की खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल बना किसान एक एकड़ में 10 क्विंटल उत्पादन, दाल बनाकर बेची तो 1.31 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा
Agar-Malwa27 Sep

अरहर की खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल बना किसान एक एकड़ में 10 क्विंटल उत्पादन, दाल बनाकर बेची तो 1.31 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा

आगर-मालवा। खेती में नवाचार और सही तकनीक का उपयोग किसान की आय बढ़ाने में किस तरह मददगार हो…

पूरी खबर पढ़ें →
महिला से झपटमारी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार छिनौती में प्रयुक्त पल्सर बाइक और लूटा गया मोबाइल बरामद, तीनों आरोपी भेजे गए न्यायिक हिरासत में
error: Content is protected !!