Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

राबर्ट्सगंज वार्ड नंबर-5 से मेहुड़ी से पिथा वार्ड सहिजन संपर्क मार्ग कीचड़युक्त सड़क से नाराज़ जनता को लेकर प्रदर्शन, नगर पालिका या विधायक निधि से जल्द सड़क निर्माण की मांग-

27 Sep 2026, 10:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राबर्ट्सगंज वार्ड नंबर-5 से मेहुड़ी से पिथा वार्ड सहिजन संपर्क मार्ग कीचड़युक्त सड़क से नाराज़ जनता को लेकर प्रदर्शन, नगर पालिका या विधायक निधि से जल्द सड़क निर्माण की मांग- - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

खबर सोनभद्र से
राबर्ट्सगंज वार्ड नंबर-5 से मेहुड़ी से पिथा वार्ड सहिजन संपर्क मार्ग कीचड़युक्त सड़क से नाराज़ जनता को लेकर प्रदर्शन, नगर पालिका या विधायक निधि से जल्द सड़क निर्माण की मांग-

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र की विधानसभा राबर्ट्सगंज के अंतर्गत नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 में राबर्ट्सगंज से महुड़ी खुर्द- पीथा -सहीजन संपर्क मार्ग की जर्जर एवं कीचड़युक्त सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने दिन रविवार सुबह 11 बजे दिनांक 27 सितंबर को प्रदर्शन किया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी लोहिया वाहिनी एवं किसान का बेटा जमीनी नेता श्री विवेक सिंह पटेल के नेतृत्व में स्थानीय छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं आम जनमानस ने हाथों में जूते-चप्पल लेकर प्रदर्शन करते हुए सड़क निर्माण की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना आवागमन करने वाले छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है।

मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी श्री विवेक सिंह पटेल ने कहा, भाजपा के ट्रिपल इंजन के सरकार में “वार्ड नंबर-5 के लोगों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है उनकी जायज मांगे पर कोई गौर नही कर रहा,सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि स्थानीय छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को इस समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए सड़क का निर्माण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य कराना चाहिए। जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। जब तक इस सड़क की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक हम स्थानीय लोगों की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।”

स्थानीय महिला उर्मिला देवी ने कहा,“सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है और महिलाओं व बुजुर्गों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। हम चाहते हैं कि हमारी सड़क का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।”

स्थानीय शिव जी और अन्य लोगों प्रदर्शन में स्थानीय छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेते हुए संबंधित अधिकारियों से सड़क निर्माण की तत्काल मांग की और कहा कि जब तक रोड नही तब तक अब वोट नही दिया जाएगा।

उक्त अवसर पर उपस्थित सीबू,रवि, संगीता, गुड़िया, संतोष देवी, गुड़िया, फूल कुमारी, फूल देवी, विमला देवी, चिंता, रीना देवी, राजेंद्र, पप्पू पासवान, मीरा देवी, कल्पना, दुर्गावती देवी, जितेंद्र एवं इत्यादि रहें!

वंदे भारत न्यूज़ ब्यूरो चीफ दीपक सिंह पटेल की रिपोर्ट

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शिक्षा और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव – गोविंद सिंह राजपूत
Sagar27 Sep

शिक्षा और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव – गोविंद सिंह राजपूत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कुशवाहा समाज संगठन ब्लॉक राहतगढ़ के तत्वावधान में…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम नाहल में सामुदायिक शौचालय पर लगा ताला, सामने और बराबर में पाथे जा रहे उपले
Ghaziabad27 Sep

ग्राम नाहल में सामुदायिक शौचालय पर लगा ताला, सामने और बराबर में पाथे जा रहे उपले

ग्राम नाहल में सामुदायिक शौचालय पर लगा ताला, सामने और बराबर में पाथे जा रहे उपले गाजियाबाद। विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्राविधानों, वित्तीय स्वीकृतियों एवं वास्तविक व्यय की समीक्षा की
Mahrajganj27 Sep

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्राविधानों, वित्तीय स्वीकृतियों एवं वास्तविक व्यय की समीक्षा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्राविधानों, वित्तीय स्वीकृतियों एवं वास्तविक…

पूरी खबर पढ़ें →
वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोठीभार पुलिस ने रविवार को बरवा सालिकराम गांव से छह वारंटियों को किया गिरफ्तार
Mahrajganj27 Sep

वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोठीभार पुलिस ने रविवार को बरवा सालिकराम गांव से छह वारंटियों को किया गिरफ्तार

कोठीभार पुलिस की कार्रवाई, एक ही मुकदमे में 6 वारंटी गिरफ्तार थाना कोठीभार/ महराजगंज वांछित एवं वारंटियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!