Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

शेखावत के प्रयासों से एम्स के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य सेवाएं बहाल, ओपीडी-इमरजेंसी में लौटे डॉक्टर

27 Sep 2026, 10:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शेखावत के प्रयासों से एम्स के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य सेवाएं बहाल, ओपीडी-इमरजेंसी में लौटे डॉक्टर - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रयासों से एम्स जोधपुर में चल रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई। एम्स जोधपुर के डायरेक्टर डॉ.गोवर्धन पुरी को तत्काल प्रभाव से दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया है।

उनके स्थान पर एम्स जम्मू के डायरेक्टर डॉ. संजीव सिन्हा को यहां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

शेखावत ने कहा कि एम्स के सभी विद्यार्थी, जिनकी भावनाएं आहत हुईं थीं, वो कुछ डिमांड्स को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। जोधपुर का प्रतिनिधि होने के नाते मेरी जिम्मेदारी थी कि जोधपुर और आसपास के क्षेत्र के मरीज जिस तरह से प्रभावित हो रहे हैं, इसका कोई मार्ग निकलना चाहिए।

एनेस्थीसिया विभाग के प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर राजनरेश यादव का शव 22 सितंबर को मिला था। इसके बाद 24 सितंबर से 450 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर थे।

शनिवार को भी केंद्रीय मंत्री शेखावत ने रेजिडेंट्स से एम्स पहुंचकर बातचीत की थी। रेजिडेंट्स की 'चार्टर ऑफ डिमांड्स' को लेकर शेखावत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.

नड्डा से बातचीत की। शेखावत की रेजिडेंट्स प्रतिनिधियों से भी कई दौर की वार्ता हुई।

रविवार दोपहर शेखावत एकबार फिर रेजिडेंट्स डॉक्टरों के बीच पहुंचे और उनकी मांगों को मानने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेजिडेंट्स की सभी बातों को सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

शेखावत ने बताया कि डॉ. पुरी को हटाने के अलावा रेजिडेंट डॉक्टरों पर काम के अत्यधिक तनाव को देखते हुए लगातार ड्यूटी की समय-सीमा अधिकतम 12 घंटे तय करने का निर्णय लिया गया है।

छात्रों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संस्थान के पुस्तकालय को 24 घंटे खुला रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली एम्स की तर्ज पर जोधपुर एम्स में भी रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन और छात्र निकाय को प्रशासनिक स्तर पर आधिकारिक मान्यता दी जाएगी, जिससे छात्र अपनी समस्याओं को दैनिक आधार पर प्रशासन के सामने रख सकेंगे।

उन्होंने बताया कि दिवंगत डॉ. राजराजेश यादव के परिवार को नियमानुसार अनुग्रह राशि/मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आधिकारिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होते ही कागजी प्रक्रिया पूरी कर सहायता राशि हस्तांतरित की जाएगी। रेजिडेंट डॉक्टरों के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री शेखावत का उनकी मांगों को सुनने और पूरा कराने के लिए आभार भी जताया।

एम्स जम्मू के डायरेक्टर के पास अतिरिक्त प्रभार रहने के कारण दैनिक प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा न आए, इसके लिए एक विशेष 'स्टॉप-गैप' व्यवस्था लागू की गई है। कार्यभार संभालने के बाद नए कार्यवाहक निदेशक आगामी पांच दिनों के भीतर जोधपुर एम्स के चार वरिष्ठ प्रोफेसरों की उच्चस्तरीय समिति का गठन करेंगे।

यह समिति संस्थान में मरीजों के इलाज, छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों, रेजिडेंट्स के कल्याण और परिसर के माहौल को बेहतर बनाने के लिए दैनिक निर्णय लेने का कार्य करेगी। रेजिडेंट डॉक्टरों के प्रतिनिधियों ने कहा कि हमारी मुख्य मांग डायरेक्टर को हटाने की थी, जिसे केंद्र सरकार ने मान लिया है।

रेजिडेंट्स के कल्याण और वेलफेयर से जुड़ी अन्य मांगों पर भी सहमति बन गई है। अतः हम अपनी हड़ताल और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हैं।

हड़ताल वापस लेने की घोषणा के साथ ही जोधपुर एम्स की ओपीडी, आपातकालीन सेवाएं, आईसीयू और सामान्य चिकित्सा सेवाएं पूर्ण रूप से सुचारू हो गई हैं। पिछले पांच दिनों से मारवाड़ क्षेत्र और आसपास से आने वाले मरीजों को हो रही परेशानियों को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत प्रभाव से काम पर लौटकर सेवाओं को गति देने का संकल्प लिया।

केंद्रीय मंत्री शेखावत और एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों व स्टाफ ने दिवंगत रेजिडेंट डॉ. राजनरेश यादव की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर प्रार्थना की।

शोक संतप्त परिवार, सहपाठियों और सहकर्मियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

संकल्प एजुकेशन अंगारपथरा में बेटियों को किया गया प्रोत्साहित दो कुलों की शान है बेटियां: मनोरमा देवी
Dhanbad27 Sep

संकल्प एजुकेशन अंगारपथरा में बेटियों को किया गया प्रोत्साहित दो कुलों की शान है बेटियां: मनोरमा देवी

आज दिनांक 27 सितंबर 2026 दिन रविवार को बेटी दिवस के अवसर पर बेटियों को संबोधित करते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
रातानाडा गणेश मंदिर के पास अरोड़ा नमकीन पर विवाद, ग्राहक ने लगाया पैसे न लौटाने और दबंगई का आरोप
Jodhpur27 Sep

रातानाडा गणेश मंदिर के पास अरोड़ा नमकीन पर विवाद, ग्राहक ने लगाया पैसे न लौटाने और दबंगई का आरोप

जोधपुर : रातानाडा गणेशपुरा क्षेत्र के गणेश मंदिर अरोड़ा नमकीन शॉप पर मिठाई और कचौरी को लेकर ग्राहक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur27 Sep

धौला में विराट संत व गौरक्षक सम्मेलन सम्पन्न, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग*

धौला में विराट संत व गौरक्षक सम्मेलन सम्पन्न, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग* जयपुर।धौला कस्बे…

पूरी खबर पढ़ें →
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु सोयाबीन ऑयल, पनीर एवं आटे के नमूने लिए
Ratlam27 Sep

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु सोयाबीन ऑयल, पनीर एवं आटे के नमूने लिए

जावरा(रतलाम)खाद्य सुरक्षा प्रशासन रतलाम द्वारा पिपलोदा रोड जावरा रतलाम स्थित पदमना रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!