Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

रातानाडा गणेश मंदिर के पास अरोड़ा नमकीन पर विवाद, ग्राहक ने लगाया पैसे न लौटाने और दबंगई का आरोप

27 Sep 2026, 10:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रातानाडा गणेश मंदिर के पास अरोड़ा नमकीन पर विवाद, ग्राहक ने लगाया पैसे न लौटाने और दबंगई का आरोप - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : रातानाडा गणेशपुरा क्षेत्र के गणेश मंदिर अरोड़ा नमकीन शॉप पर मिठाई और कचौरी को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद का मामला सामने आया है। ग्राहक के अनुसार उसने दुकान से मिठाई खरीदी थी और उसका भुगतान भी कर दिया था।

वहीं कचौरी का ऑर्डर करीब तीन घंटे पहले दिया गया था। आरोप है कि जब वह सामान लेने पहुंचा तो उसे समय पर कचौरी नहीं दी गई।

शाम करीब 6 बजे दुकानदार ने माल ले जाने की बात कही, लेकिन देरी होने के कारण ग्राहक ने सामान लेने से इनकार कर दिया और अपने पैसे वापस मांगे। ग्राहक का आरोप है कि दुकानदार ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और कथित तौर पर दबंगई दिखाई।

ग्राहक के मुताबिक दुकानदार ने कहा कि “थाने चले जाओ या कोई भी कार्रवाई करो, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।” घटना को लेकर ग्राहक ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

संकल्प एजुकेशन अंगारपथरा में बेटियों को किया गया प्रोत्साहित दो कुलों की शान है बेटियां: मनोरमा देवी
Dhanbad27 Sep

संकल्प एजुकेशन अंगारपथरा में बेटियों को किया गया प्रोत्साहित दो कुलों की शान है बेटियां: मनोरमा देवी

आज दिनांक 27 सितंबर 2026 दिन रविवार को बेटी दिवस के अवसर पर बेटियों को संबोधित करते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
शेखावत के प्रयासों से एम्स के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य सेवाएं बहाल, ओपीडी-इमरजेंसी में लौटे डॉक्टर
Jodhpur27 Sep

शेखावत के प्रयासों से एम्स के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य सेवाएं बहाल, ओपीडी-इमरजेंसी में लौटे डॉक्टर

जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रयासों से एम्स जोधपुर में चल रही…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur27 Sep

धौला में विराट संत व गौरक्षक सम्मेलन सम्पन्न, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग*

धौला में विराट संत व गौरक्षक सम्मेलन सम्पन्न, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग* जयपुर।धौला कस्बे…

पूरी खबर पढ़ें →
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु सोयाबीन ऑयल, पनीर एवं आटे के नमूने लिए
Ratlam27 Sep

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु सोयाबीन ऑयल, पनीर एवं आटे के नमूने लिए

जावरा(रतलाम)खाद्य सुरक्षा प्रशासन रतलाम द्वारा पिपलोदा रोड जावरा रतलाम स्थित पदमना रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!