कांठ: सोते समय जहरीले सांप ने डसा, 16 वर्षीय किशोर की मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। लेकिन काफी दौड़ भाग करने के बाद भी किशोर को नहीं बचाया जा सका और उसकी की मौत हो गई।
कांठ के गांव महमूदपुर माफी निवासी ऋषिपाल सिंह का 16 वर्षीय पुत्र शिवा रात में घर में सो रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। लेकिन कुछ समय के बाद ही शिवा ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर तहसीलदार कांठ कपिल कुमार आजाद ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार से बातचीत की। उन्होंने परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाया। बताया गया कि शिवा तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। किशोर की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : रातानाडा गणेशपुरा क्षेत्र के गणेश मंदिर अरोड़ा नमकीन शॉप पर मिठाई और कचौरी को लेकर ग्राहक…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रयासों से एम्स जोधपुर में चल रही…
पूरी खबर पढ़ें →
इलाज के दौरान कंधई थाने में तैनात आरक्षी पिन्टू चौहान की मौत प्रतापगढ़। कंधई थाने में तैनात आरक्षी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधौला में विराट संत व गौरक्षक सम्मेलन सम्पन्न, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग* जयपुर।धौला कस्बे…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर सोनभद्र से राबर्ट्सगंज वार्ड नंबर-5 से मेहुड़ी से पिथा वार्ड सहिजन संपर्क मार्ग कीचड़युक्त सड़क से नाराज़…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा(रतलाम)खाद्य सुरक्षा प्रशासन रतलाम द्वारा पिपलोदा रोड जावरा रतलाम स्थित पदमना रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।